{"_id":"698e39098c9269d67d054688","slug":"seven-rounds-with-the-expression-of-love-one-thousand-marriages-will-take-place-in-two-days-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1424616-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्यार के इजहार संग सात फेरे, दो दिन में होंगी एक हजार शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्यार के इजहार संग सात फेरे, दो दिन में होंगी एक हजार शादियां
विज्ञापन
कानपुर। सहालग शुरू हो गई है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शहर में करीब एक हजार शादियां होंगी। होटल, गेस्ट हाउस, लॉन, रिसॉर्ट फुल हो चुके हैं। करीब 100 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। रोज गोल्ड ज्वेलरी के अलावा हार्टशेप, लव, आई लव यू लिखी चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट लॉकेट की अच्छी बिक्री हो रही है। इस बार शादियों में नया ट्रेंड दिख रहा है। रात के बजाय दोपहर में या एक दिन पहले ही दुल्हा-दुल्हन फेरे ले रहे हैं और शाम को दावत में शामिल होकर घर परिवार के साथ डांस कर रहे हैं। बंपर शादियां होने से ऑटोमोबाइल, सोना-चांदी, मेवा, टेंट कारोबारियों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
जोरदार सहालग का असर बाजारों में भी देखा जा रहा है। सराफा, मेवा, टेंट, कपड़ा कारोबार में अच्छा उछाल आया है। अभी शहर में प्रतिदिन औसतन 50- 70 शादियां हो रही हैं। वहीं वैलेंटाइन के लिए सराफा बाजार भी तैयार है। डायमंड के अलग-अलग स्टाइल के लॉकेट, ब्रेसलेट, सेट, अंगूठी, प्लेटिनम ईयरिंग की बाजार में अच्छी डिमांड है। ग्राहकों की मांग पर उनके वैलेंटाइन के नाम लिखा ब्रेसलेट, लॉकेट भी आर्डर पर तैयार किए जा रहे हैं। कानपुर होटल, गेस्टहाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री राजकुमार भगतानी ने बताया कि वैलेंटाइन और महाशिवरात्रि पर शहर भर में एक हजार से ज्यादा शादियां हो रही हैं। इसके लिए होटल, गेस्ट हाउस, लॉन, रिसोर्ट फुल हो चुके हैं।
बातचीत
वैलेंटाइन के लिए सहालग वाले घरों में रोज गोल्ड ज्वेलरी की मांग देखी जा रही है। भाव तेज होने के बाद भी अच्छे ऑर्डर मिल रहे हैं। डायमंड की अंगूठी, ईयरिंग, ब्रेसलेट और सेट की बाजार में मांग है। - विवेक गुप्ता, निदेशक, लाला पुरुषोत्तम दास ज्वेलर्स।
विज्ञापन
दो दिन बंपर शादियां होंगी। शादियों में अब नया ट्रेंड आ गया है। दुल्हा-दुल्हन अब दोपहर में सात फेरे ले रहे हैं और शाम को रिश्तेदारों, दोस्तों के साथ दावत खा रहे हैं। - श्यामलाल मूलचंदानी, कार्यकारी अध्यक्ष, कानपुर होटल, गेस्टहाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन