{"_id":"5c9faebbbdec22068c429e67","slug":"seven-lakhs-cheating-from-woman-by-making-friendship-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्ती बनी जी का जंजाल, एक बीमारी बताकर लड़के ने महिला से ठगे सात लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर दोस्ती बनी जी का जंजाल, एक बीमारी बताकर लड़के ने महिला से ठगे सात लाख रुपये
Sat, 30 Mar 2019 11:30 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में एलआईसी का ब्रांच मैनेजर बन एक जालसाज ने मध्यप्रदेश की महिला से फेसबुक पर दोस्ती की फिर खुद को ब्रेन ट्यूमर का मरीज बताकर उससे सात लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी से शिकायत कर तहरीर दी है। फीलखाना पुलिस युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू की है।
मध्यप्रदेश निवासी सीमा तिवारी ने बताया कि कुछ महीने पहले फेसबुक के जरिए उनकी दोस्ती कानपुर निवासी एक युवक से हुई थी। युवक ने ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित बताकर सात लाख रुपए खाते में जमा करवा लिए।
इस बीच गुरुवार को वह युवक से मिलने फीलखाना पहुंची। इस दौरान युवक उन्हें गुमटी स्थित एक सर्राफ की दुकान पर ले गया। वहां पर उनकी झुमकी तीस हजार में गिरवी रखवा दी। रुपये लेने के बाद उन्हें दुकान के बाहर खड़ा कर ऑटो लेकर आने की बात कहकर चंपत हो गया। तब सीमा को ठगी का अहसास हुआ।