कानपुर में जमीन धंसने से गड्ढे में समाई युवती, सात घंटे बाद रेस्क्यू; अस्पताल में मौत
Kanpur News: जमीन धंसने से गड्ढे में समाई युवती को करीब सात घंटे के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शुक्रवार दोपहर 2:24 बजे बाहर निकाल लिया गया। बाहर निकालने के बाद उसे तत्काल सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुबह से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, पीएसी और राजस्व विभाग की टीमें जुटी थीं। जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से लगातार खुदाई कर युवती तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा था। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने उसे बाहर निकाल लिया।
दोपहर 2:24 बजे रेस्क्यू टीम ने युवती को गड्ढे से बाहर निकाल लिया, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी। तत्काल उसे सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई थी। युवती के गड्ढे में फंसने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू कराया। युवती तक पहुंचने के लिए लगातार मिट्टी हटाने और खुदाई का काम किया गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों के साथ पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य राहत दल जुटे रहे। गड्ढे के आसपास की मिट्टी लगातार खिसकने की आशंका के बीच टीमों ने सावधानी से खुदाई कर युवती तक पहुंचने का प्रयास किया। जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से मिट्टी हटाई जाती रही।
करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 2:24 बजे टीम युवती तक पहुंच सकी और उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद बिना देरी किए उसे एंबुलेंस से सरसौल सीएचसी भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के रेस्क्यू के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों को उसके सुरक्षित बचने की उम्मीद थी, लेकिन अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद वहां मातम छा गया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके की स्थिति का जायजा लिया। हादसे के कारणों और जमीन धंसने की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।