{"_id":"680fe3bed8391ad5da07b894","slug":"seven-foot-over-bridges-will-be-built-from-naramau-to-araul-on-the-national-highway-from-june-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1091080-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राष्ट्रीय राजमार्ग में नारामऊ से अरौल तक जून से बनेंगे सात फुटओवर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राष्ट्रीय राजमार्ग में नारामऊ से अरौल तक जून से बनेंगे सात फुटओवर ब्रिज
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नारामऊ से अरौल तक सात फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनेंगे। हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने जून में निर्माण शुरू कराने की तैयारी की है। इसके लिए टेंडरों की तकनीकी बिड का अध्ययन हो रहा है। निर्माण पूरा करने की अवधि छह माह है।
जीटी रोड पर आईआईटी के पास से बिल्हौर, अलीगढ़ होते हुए दिल्ली मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिलने और चौड़ीकरण के बाद हादसे बढ़ गए हैं। आए दिन हो रहे हादसों और मौतों को रोकने के उद्देश्य से एनएचएआई ने नारामऊ सहित कई कट बंद कर दिए हैं। साथ ही कानपुर नगर की सीमा में राजमार्ग पर सात एफओबी बनवाने का फैसला लिया है। इन सभी एफओबी की निर्माण लागत करीब 30 करोड़ रुपये है। इस कार्य के लिए 15 कंपनियों ने टेंडर डाले हैं।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज यादव के अनुसार कंपनियों के टेंडरों की टेक्निकल बिड का अध्ययन किया जा रहा है। इनमें सफल होने वाली कंपनियों की फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी और उसमें से जो कंपनी सबसे कम धनराशि में यह कार्य करने के लिए तैयार होगी, उसे ठेका दिया जाएगा। मई में यह प्रक्रिया पूरी कर जून से निर्माण शुरू कराने की योजना बनाई गई है।