फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven days passed, the factory operator did not respond to the bills.

Kanpur News: सात दिन बीते फैक्टरी संचालक ने बिल दिए न जवाब

Tue, 10 Dec 2024 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Seven days passed, the factory operator did not respond to the bills.
इटावा। औषधि निरीक्षक ने पांच सदस्यीय टीम ने शहर के सराय शेख में सात दिन पहले गुप्ता फार्मा एंड कंपनी की फैक्टरी पकड़ी थी। यहां पर बिना पंजीकरण के 10 साल से दवाएं बनाई जा रहीं थीं। यहां एक्सापर्य दवाओं को मिक्सर आदि उपकरणों में पीसकर उन्हें रंग-बिरंगे कैंप्सूल में भरकर आयुर्वेदिक के नाम पर सालों से बेचा जा रहा था। डीआई ने इस मामले में कंपनी से सात दिन में बिल पेश करने को नोटिस दिया था। निर्धारित तिथि बीत जाने के बाद विभाग को एक्सपायर दवाओं के न बिल दिए है और न कोई जवाब मिला है।
विज्ञापन

डीएम अवनीश राय ने दो दिसंबर को गुप्ता फार्मा एंड कंपनी के खिलाफ छापेमार कार्रवाई के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की थी। औषधि निरीक्षक रजत पांडेय ने बताया गुप्ता फार्मा एंड कंपनी ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। वहीं, लखनऊ से आने वाली सैंपल रिपोर्ट में अगर दवाइयों के नमूने फेल होते हैं तो कंपनी संचालक राजीव कुमार गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सीजेएम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। इसमें दोनों पक्षों की गवाही होने के बाद कोर्ट फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed