फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seth Anandram Jaipuria School wins table tennis title.

Kanpur News: सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल ने जीता टेबल टेनिस खिताब

Sun, 09 Aug 2026 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Seth Anandram Jaipuria School wins table tennis title.
कानपुर। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल लखनऊ ने द चिंटल्स स्कूल कानपुर को 3-0 से हराकर सीबीएसई क्लस्टर-फोर टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग का खिताब जीत लिया है। यह प्रतियोगिता सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर चल रही है। शनिवार को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। रविवार को खिताबी भिड़ंत होगी।
विज्ञापन


बालक अंडर-14 के सेमीफाइनल में सर पदमपत सिंहानिया स्कूल ने डीपीएस आजाद नगर को 3-2 से पराजित किया। वहीं सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल लखनऊ ने डीपीएस बर्रा कानपुर को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


बालिका अंडर-17 में सर पदमपत सिंहानिया स्कूल ने जेबी एकेडमी अयोध्या को 3-0 से शिकस्त दी, जबकि लखनऊ पब्लिक स्कूल एलडीए कॉलोनी लखनऊ ने श्रीकृष्ण दत्त वृंदावन लखनऊ को 3-0 से हराकर फानइल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालक अंडर-19 में पहले सेमीफाइनल में सर पदमपत सिंहानिया कानपुर ने एसएसडीसी कानपुर को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में लखनऊ पब्लिक स्कूल एलडीए कॉलोनी लखनऊ ने डीपीएस आजाद नगर कानपुर को 3-2 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed