फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Services started from the fire station built at Kidwai Nagar in Kanpur

कानपुर: दक्षिण शहर को मिला अपना फायर स्टेशन, अग्निशमन अधिकारी समेत 18 पुलिस कर्मियों ने संभाली कमान

Sat, 26 Mar 2022 12:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Mar 2022 12:47 PM IST
सार

लंबे समय से चली आ रही किदवईनगर फायर स्टेशन की मांग पूरी हो गई है। यहां स्टेशन में अग्निशमन वाहन, अग्निशमन अधिकारी समेत 18 पुलिस कर्मियों ने कमान संभाली है। अधिकारियों के अनुसार फायर स्टेशन से खासकर किदवई नगर और जूही थाना क्षेत्र की करीब पांच लाख की आबादी को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
Services started from the fire station built at Kidwai Nagar in Kanpur
किदवईनगर फायर स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण शहर में आग की घटना होने पर लोगों को दूर दराज स्थित फायर स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना होगा। लंबे समय से निर्माणाधीन दक्षिण का फायर स्टेशन किदवई नगर ओ-ब्लॉक में बनकर तैयार हो गया है। फायर स्टेशन से विभाग ने अपनी सेवाएं देना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दक्षिण क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलने पर नजदीकी फायर स्टेशन मीरपुर और फजलगंज फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड को भेजा जाता था। कई बार जाम व लंबी दूरी के चलते भारी भरकम अग्निशमन वाहनों को घटना स्थल तक पहुंचने में समय लग जाता था।
विज्ञापन


इससे कई बार लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था। इसमें से मीरपुर फायर स्टेशन से दक्षिण के खासकर किदवई नगर, बाबूपुरवा, साकेत नगर, जूही इलाके में और फजलगंज फायर स्टेशन से गोविंद नगर, नौबस्ता, बर्रा आदि इलाकों में लगी आग बुझाने में मदद ली जाती थी। बड़े मामलों में आसपास के अन्य स्टेशनों से वाहन मंगा लिए जाते थे। लंबे समय से दक्षिण शहर की जनता खुद के फायर स्टेशन की मांग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर फायर स्टेशन का निर्माण शुरू किया गया था। फायर स्टेशन में अग्निशमन वाहन, अग्निशमन अधिकारी समेत 18 पुलिस कर्मियों ने नवनिर्मित फायर स्टेशन की कमान संभाली है। अधिकारियों के अनुसार फायर स्टेशन से खासकर किदवई नगर और जूही थाना क्षेत्र की करीब पांच लाख की आबादी को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। जल्द ही नए सिरे से परिसीमन करके ओ-ब्लाक सब्जी मंडी स्थित इस फायर स्टेशन का कार्यक्षेत्र बढ़ा दिया जाएगा।

कार्य क्षेत्र बढ़ने से मिलेगा इन मोहल्लों को फायदा
किदवईनगर फायर स्टेशन का कार्यक्षेत्र बढ़ने पर बाबूपुरवा, बर्रा, कर्रही, विश्वबैंक, जरौली प्रथम, द्वितीय, वाई-ब्लाक, के-ब्लाक, उस्मानपुर, एच-ब्लाक किदवई नगर, नौबस्ता, यशोदा नगर, पशुपति नगर, गोविंद नगर  समेत पांच लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। फायर स्टेशन परिसर में कर्मचारियों के रहने को आवास भी बने हैं। हालांकि, अभी फायर स्टेशन का खुद का ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया है, जिससे मोटर नहीं चल पा रही है। इससे आवास में रहने वाले कर्मचारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

एक नजर में किदवई नगर अग्नि शमन केंद्र की क्षमता

- अग्निशमन अधिकारी द्वितीय (एफएसओ)        01

- लीडिंग फायर मैन        02

- चालक       02

- फायर मैन        13 

- दमकल वाहन        01

- एंबुलेंस        01

- पानी की टंकी        01 (45 सौ लीटर)

- मोटर फायर इंजन        01

किदवई नगर फायर स्टेशन का संचालन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल यहां पर एक गाड़ी और दो थाना क्षेत्रों की जिम्मेदारी है। जल्द ही कार्यक्षेत्र बढ़ाने के साथ ही अग्निशमन वाहनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। - एमपी सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed