{"_id":"69027884f5c1f1a0cc088501","slug":"server-of-rura-sub-post-office-not-restored-customers-upset-kanpur-news-c-220-1-akb1002-133429-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बहाल नहीं हुआ रूरा उप डाकघर का सर्वर, ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बहाल नहीं हुआ रूरा उप डाकघर का सर्वर, ग्राहक परेशान
Thu, 30 Oct 2025 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
रूरा। नगर के उप डाकघर का सर्वर नौवे दिन भी धड़ाम रहा। लेनदेन ठप होने से ग्राहक परेशान हैं। इन दिनों में लगभग 10 लाख रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ है।
उप डाकघर का सर्वर लगातार नौवें दिन भी धड़ाम रहा। जमा व निकासी का काम पूरी तरह से बंद है। बाजार वार्ड निवासी अरुण पांडेय ने बताया कि चालू खाता से रुपये निकालने के लिए पिछले एक सप्ताह से चक्कर काट रहे है। सर्वर न आने समस्या से भुगतान नहीं हो रहा है। हसनापुर निवासी अनुराग पाल ने बताया कि बेटी का सुकन्या खाता है। वह पिछले पांच दिन से डाकघर में रुपये जमा करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन सर्वर की समस्या बताई जा रही है।
सुभाष नगर निवासी महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि खाते में लेनदेन के लिए चार दिन से डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं। सहायक अधीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि सर्वर की दिक्कत दूर नहीं हो सकी है। बुधवार को बीएसएनएल के इंटरनेट में भी समस्या रही। इसकी वजह से भी काम प्रभावित रहा। बीएसएनएल के एसडीओ को अवगत कराया गया है। 15 ग्रामीण शाखाओं में कर्मी मोबाइल के वाई फाई से डाक का आदान प्रदान कर रहे हैं।