फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sena bharti rally in kanpur

खुशखबरी : 15 अप्रैल से यहां हाेगी सेना रैली भर्ती, 13 जिलाें के अभ्यर्थी अभी करें अावेदन

Wed, 22 Feb 2017 12:22 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 22 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
sena bharti rally in kanpur
सेना रैली भर्ती की फाइल फाेटाे

यूपी के युवाअाें के लिए खुशखबरी है। अागामी 15 से 30 अप्रैल के बीच कानपुर कैंट में सेना की रैली भर्ती होने जा रही है। इसके लिए अब अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराते ही तुरंत प्रवेश पत्र भी मिल जाएगा। सेना पंजीकरण करते ही मौके पर अभ्यर्थी के रोल नंबर भी आवंटित करेगी। इससे अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र का प्रिंट हासिल करने के लिए दोबारा किसी साइबर कैफे के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सेना भर्ती कार्यालय लखनऊ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के अभ्यर्थियों को यह सुविधा मिलेगी। इस भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर शुरू हो गया है। प्रवेश पत्र का ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट आउट ही मान्य होगा।

विज्ञापन


इन पदों की होगी भर्ती 
कानपुर में होने वाली रैली में सैनिक जीडी, सैनिक तकनीकी, नर्सिंग सहायक वेटनरी, सैनिक तकनीकी (एविऐशन एवं एम्युनिशन एग्जामिनर), ट्रेड्समैन, लिपिक, स्टोरकीपर के पदों के लिए अभ्यर्थी भाग्य आजमाएंगे।

विज्ञापन


इन जिलों के अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा
सेना भर्ती में लखनऊ के अलावा बाराबंकी, गोंडा, औरैया, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, महोबा और उन्नाव जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


दौड़ का समय कम किया तो इंटर में मांगे ज्यादा अंक
इस बार भर्ती रैली में युवाओं को अंक हासिल करने के लिए अधिक दमखम दिखाना होगा। दौड़ के लिए ए वर्ग में आने के लिए 10 सेकेंड का समय कम कर दिया गया है। अब 5:40 मिनट की जगह 5:30 मिनट के भीतर 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने पर 60 अंक मिलेंगे। जबकि 5:31 मिनट से 5:45 मिनट का समय लेकर दौड़ पूरा करने पर 48 अंक मिलेंगे। वहीं, अब सैनिक लिपिक और स्टोरकीपर के लिए इंटरमीडिएट में 50 की जगह 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed