फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Self-immolation attempt in farrukhabad

मौरंग गिट्टी कारोबारी ने डीएम कार्यालय के सामने केरोसिन उड़ेल जान देने की कोशिश की, बताया क्यों उठाया खतरनाक कदम

Thu, 08 Apr 2021 01:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Apr 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
Self-immolation attempt in farrukhabad
आत्मदाह का प्रयास किया - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया ढिलावल निवासी मौरंग गिट्टी कारोबारी विक्रांत उर्फ राना का एक वर्ष पूर्व भूमि को लेकर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत से विवाद चल रहा था। उस मामले में समझौता हो गया था। अब विक्रांत का आरोप है कि उस भूमि पर एक लेखपाल व प्रापर्टी डीलर कब्जा करना चाहता है।
विज्ञापन


इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की। पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर गुरुवार दोपहर विक्रांत, अपनी पत्नी, तीन बच्चों व सास-ससुर के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा और डीएम कार्यालय के सामने उसने आत्मदाह के लिए अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया।
विज्ञापन


यह देख वहां मौजूद पुलिस कर्मियों व होमगार्ड ने उसे पकड़ लिया। उसके कपड़े उतार लिए गए। उसे पकड़कर फतेहगढ़ कोतवाली भेज दिया गया है। कारोबारी ने बुधवार को भी डीएम व एसपी से मामले की शिकायत की थी। इसके साथ ही खुद की जान को खतरा बताकर एक वीडियो भी वायरल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें वह कह रहा था कि गुरुवार को लेखपाल व प्रापर्टी डीलर उसकी भूमि पर कब्जा करने आएंगे, जिसका वह विरोध करेगा। इससे दोनों दबंग उसकी व उसके परिवार की हत्या कर सकते हैं। उसने मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी। बताते चलें कि घटना के समय डीएम मानवेंद्र सिंह अपने कार्यालय में नहीं थे। वह एनआईसी में चल रही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लेने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed