{"_id":"6a73a0959235634b29009903","slug":"selected-for-the-citys-progress-and-the-innovative-up-basketball-team-kanpur-news-c-362-1-ka11003-153393-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शहर की उन्नति और अभिनव यूपी बास्केटबाल टीम में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शहर की उन्नति और अभिनव यूपी बास्केटबाल टीम में चयनित
विज्ञापन
कानपुर। शहर के दो बास्केटबाल खिलाड़ी उन्नति जायसवाल और अभिनव निगम का चयन सीआईएससीई राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम में हुआ है। सिविल लाइंस स्थित बिशप वेस्टकॉट स्कूल में 12वीं कक्षा की उन्नति जायसवाल का चयन अंडर-19 बालिका उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है।
उन्होंने 30 जुलाई से एक अगस्त तक गोरखपुर के सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित सीआईएससीई गर्ल्स स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था। अब वह 27 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कक्षा 11 के अभिनव निगम ने 22 से 25 जुलाई तक आगरा स्थित सेंट कॉनराड्स इंटर कॉलेज में आयोजित सीआईएससीई बॉयज स्टेट बास्केटबाल चैंपियनशिप में बेहतर खेलकर अंडर-17 बालक उत्तर प्रदेश टीम में स्थान बनाया। वह दो से चार अक्टूबर तक स्लीपिंग स्टोन चिल्ड्रेन अकादमी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश की चुनौती पेश करेंगे। प्रधानाचार्य, शिक्षकों, प्रशिक्षकों ने उन्नति और अभिनव को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।