फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seeing dead body of elder brother in Hardoi younger brother jumped into well

'भैया तेरे बिना नहीं जीना': बड़े भाई का शव देख छोटा कुएं में कूदा, लोगों ने बचाया तो फंदा लगाने का किया प्रयास

Sat, 28 Sep 2024 08:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पिहानी (हरदोई)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिहानी (हरदोई) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 28 Sep 2024 08:45 PM IST
सार

भाई के खुदकुशी कर लेने की जानकारी पर उसका छोटा भाई श्रीकांत (28) भी मौके पर पहुंचा। भाई का शव देखकर उसने पास ही स्थित कुएं में छलांग लगा दी। 

विज्ञापन
Seeing dead body of elder brother in Hardoi younger brother jumped into well
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुल्लही गांव में फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर घर पहुंचे छोटे भाई ने शव देखा, तो पास ही स्थित कुएं में छलांग लगा दी। किसी तरह ग्रामीणों ने मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसने फिर फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश, लेकिन गांव वालों ने उसे बचा लिया।

विज्ञापन

कुल्लही निवासी रिषीकांत वाजपेयी (32) फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। पत्नी प्रीती के मुताबिक आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी और कुछ कर्ज भी हो गया था। इसके कारण रिषीकांत परेशान रहते थे। शनिवार को पत्नी प्रीती पिहानी गई हुई थी। घर के अन्य लोग भी बाहर गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान दोपहर में किसी समय रिषीकांत ने गमछे के फंदे से कोठरी में पड़ी धन्नी के कुंडे से लटककर खुदकुशी कर ली। घर वापस पहुंचने पर घटना का पता चला। रिषीकांत के खुदकुशी कर लेने की जानकारी पर उसका छोटा भाई श्रीकांत (28) भी मौके पर पहुंचा। भाई का शव देखकर उसने पास ही स्थित कुएं में छलांग लगा दी। 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद फिर उसने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने जबरन दरवाजा खुलवाकर उसे बचाया, तब से उसे निगरानी में रखा जा रहा है। कोतवाल सुनील दुबे ने बताया कि पंचनामा भरकर रिषीकांत का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खुदकुशी का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed