फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   See seven Jyotirlingas by special train

स्पेशल ट्रेन से करिए सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, 15 से 27 मार्च तक चलेगी, जानिए कितना है किराया

Sun, 01 Mar 2020 01:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 01 Mar 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
See seven Jyotirlingas by special train
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।
आईआरसीटीसी ने सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए 15 मार्च से 27 मार्च तक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन में बुकिंग शुरू हो गई है। 12 रातों और 13 दिनों के इस पैकेज का मूल्य 12,285 रुपये प्रति व्यक्ति है।
विज्ञापन


इसके तहत ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, भीमाशंकर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम, बड़ौदा में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, पूना में परली बैजनाथ और शिरडी में साईं बाबा के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन


इस ट्रेन में बैठने की सुविधा कानपुर, लखनऊ, इटावा, भिंड, ग्वालियर, झांसी, गोरखपुर, देवरिया, सदर, मऊ, वाराणसी, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली से रहेगी। पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी खाना, स्थानीय यात्रा बसों और धर्मशालाओं में ठहरने का खर्च भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में बुकिंग कराई जा सकती है। इसके अलावा ऑनलाइन बुकिंग irctctourism.com और irctc tourism मोबाइल एप से भी करा सकते हैं। कानपुर से जाने को इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 8287930933 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed