फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sedlri Factory fire, two Scorched

सेडलरी फैक्ट्री में आग, दो झुलसे

Fri, 04 Dec 2015 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 04 Dec 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sedlri Factory fire, two Scorched

रेलबाजार में गुरुवार को सेडलरी फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने से लाखों का माल राख हो गया। हादसे में दो मजदूर झुलस भी गए। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


फैक्ट्री के आसपास के घरों से लोगों को एहतियातन बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे एसपी पूर्वी ने मामले की जांच कर जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


रेलबाजार थाना क्षेत्र में रामलीला ग्राउंड के पीछे राजे खां की जीशान इंटरनेशनल नाम से सेडलरी फैक्ट्री है। गुरुवार दोपहर करीब पौने तीन बजे शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में रखे चमड़े और ज्वलनशील पदार्थों ने आग पकड़ ली, जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते, विकराल लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बुझाने के प्रयास में फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर सरताज (35) और सैफ (30) झुलस गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर मीरपुर के फायर अफसर श्रीनारायण यादव, रेलबाजार के एफएसओ एसके सिंह और फजलगंज डीएफएसओ डीके सिंह दमकल की गाड़ियां लेकर पहुंचे।

फैक्ट्री का गेट संकरी गली में होने के कारण आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को पड़ोसी सरवर खां की फैक्ट्री की दीवार को तोड़ना पड़ा। आग की विकरालता को  देखते हुए पुलिस ने आसपास के घरों को खाली करवाया। फैक्ट्री मालिक राजे खां की मानें तो आग से लाखों का नुकसान हुआ है।


उन्होंने बताया लंच टाइम होने के कारण ज्यादातर कर्मचारी फैक्ट्री से बाहर थे, नहीं तो हादसे मेें लोगों की जान भी जा सकती थी।

नहीं थे पर्याप्त उपकरण
जीशान इंटरनेशनल में आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण मौजूद नहीं थे। वहां चंद अग्निशमन सिलेंडर के अलावा कुछ भी नहीं था। नियमानुसार फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए बालू भरी बाल्टियां, हौज पाइप आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed