{"_id":"5f4b64328ebc3e0bff38177f","slug":"security-travel-kit-will-be-available-at-kanpur-central-station-for-20-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 20 रुपये में मिलेगी सुरक्षा यात्रा किट, प्रयागराज स्टेशन पर हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 20 रुपये में मिलेगी सुरक्षा यात्रा किट, प्रयागराज स्टेशन पर हुई शुरुआत
Sun, 30 Aug 2020 02:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 30 Aug 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल पर बच्चे की थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मचारी
- फोटो : amar ujala
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर एक स्टॉल खुलने जा रहा है। इस स्टॉल पर रेलवे 20 रुपये में कोरोना वायरस से बचाव के लिए सुरक्षा यात्रा किट देगा। इसमें एक हुड कैप, एक जोड़ी जूते का कवर, एक जोड़ी दस्ताने, एक तीन पर्त वाला मास्क, तीन पाउच हैंड सैनिटाइजर होगा।
प्रयागराज स्टेशन पर पहला स्टॉल शनिवार को खुल गया है। भारतीय रेलवे की न्यू इनोवेटिव नॉन फेयर आइडिया स्कीम के तहत इसकी शुरुआत की गई है। इसकी शुरुआत करने वाला प्रयागराज मंडल पहला रेलवे मंडल है।
प्रयागराज जंक्शन स्टेशन और कानपुर सेंट्रल स्टेशन से हर साल इससे 50 हजार रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है। प्रयागराज मंडल के पीआरओ केशव त्रिपाठी ने बताया कि यह किट यात्रियों के लिए बहुत कारगर सिद्ध होगी। कानपुर सेंट्रल पर शीघ्र ही स्टॉल चालू किया जाएगा।