{"_id":"672cfb737c9270ab5c00900c","slug":"security-guard-dies-in-road-accidents-etawa-news-c-216-1-etw1001-117660-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सड़क हादसों में सिक्योरिटी गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सड़क हादसों में सिक्योरिटी गार्ड की मौत
Thu, 07 Nov 2024 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 04
फोटो संख्या 05
तीनों हादसे आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर हुए, , दो लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। अलग-अलग सड़क हादसों में सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड को बड़े वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शांति कॉलोनी निवासी रामशरण (55) पुत्र कामता प्रसाद सुदिति ग्लोबल स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। गुरुवार सुबह छह बजे ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर विचारपुरा गांव के पास पहुंचे, तभी किसी तेज रफ्तार बड़े वाहन ने उनकी साइकिल में पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया।
पीछे से आ रहे स्कूल के स्टाफ ने उनकी पहचान की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक के एक पुत्र आदर्श, दो पुत्री मोना और जोना हैं। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं, सुबह करीब सात बजे विचारपुरा गांव के पास हाईवे पर ट्रक आगे चल रहे ट्रक में टकरा गया। इसमें पीछे चल रहे ट्रक में सवार सिकंदर (24) पुत्र नारायण सिंह निवासी जिला पाली राजस्थान घायल हो गया।
उधर, इकदिल क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे मानिकपुर गांव के पास ट्रक पर रखा लोहे की चादर का रोलर गिर पड़ा। जिससे वहां से निकल रहे विजय (17) पुत्र भागीरथ निवासी परौली राठ जिला हमीरपुर घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।