{"_id":"5dc915f18ebc3e5b037e1c76","slug":"section-144-will-continue-to-be-applicable-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: धारा 144 रहेगी लागू, अराजकता की तो होगी जेल, पुलिस समेत खुफिया विभाग लगातार सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: धारा 144 रहेगी लागू, अराजकता की तो होगी जेल, पुलिस समेत खुफिया विभाग लगातार सक्रिय
Mon, 11 Nov 2019 04:13 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 11 Nov 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
धारा 144 रहेगी लागू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में अयोध्या फैसला आने के बाद पुलिस की सतर्कता जारी रहेगी। धारा 144 लागू रहेगी। अगर किसी ने अराजकता फैलाने की कोशिश तो उसका जेल जाना तय है।
पुलिस रासुका लगाने तक की कार्रवाई कर सकती है। पुलिस के अलावा खुफिया विभाग की कई टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में गुपचुप तरीके से घूमकर जानकारी जुटा रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस रासुका लगाने तक की कार्रवाई कर सकती है। पुलिस के अलावा खुफिया विभाग की कई टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में गुपचुप तरीके से घूमकर जानकारी जुटा रही हैं।
शनिवार को अयोध्या मसले पर निर्णय आया था। तब से ही पूरा शहर छावनी में तब्दील है। पुलिस, पीएसी, आरएएफ मार्च कर रही है। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि अभी तक शहर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
एहतियात के तौर पर पुलिस की सक्रिता रहेगी। सोशल मीडिया की भी निगरानी जारी रहेगी। इसके लिए चार टीमें लगी हैं। किसी भी आपत्तिजनक या विवादित पोस्ट करने से लोगों को बचना चाहिए।
एहतियात के तौर पर पुलिस की सक्रिता रहेगी। सोशल मीडिया की भी निगरानी जारी रहेगी। इसके लिए चार टीमें लगी हैं। किसी भी आपत्तिजनक या विवादित पोस्ट करने से लोगों को बचना चाहिए।