{"_id":"62a3a0acc3ea4540c80b3a2e","slug":"section-144-implemented-in-kanpur-dehat-till-july-12-five-people-will-not-be-able-to-stand-in-a-group-in-a-public-place-akbarpur-news-knp7017016168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में 12 जुलाई तक धारा 144 लागू, सार्वजनिक स्थान पर समूह में नहीं खड़े हो सकेंगे पांच लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में 12 जुलाई तक धारा 144 लागू, सार्वजनिक स्थान पर समूह में नहीं खड़े हो सकेंगे पांच लोग
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर में हफ्ते भर पूर्व नई सड़क पर हुए बवाल के बाद बाद जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। इसी क्रम में सौहार्द बनाए रखने, बीएड की प्रवेश परीक्षा सकुशल कराने और बकरीद को लेकर डीएम ने जिले में धारा 144 लागू की है। यह आदेश 12 जुलाई तक प्रभावी रहेगा।
जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। डीएम नेहा जैन व एसपी स्वप्निल ममगाई लगातार भ्रमण पर रहे। प्रमुख चौराहों पर भी पुलिस अलर्ट पर रही। अब आगे की स्थिति सामान्य बनी रहे इसको लेकर डीएम ने जनपद में धारा 144 लगाई है।
अब किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पांच से अधिक व्यक्ति समूह में एकत्र नहीं होंगे। बिना अनुमति के कोई जनसभा रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पद यात्रा या विजय उत्सव नहीं हो सकेगा। कोई भी व्यक्ति शस्त्र, धारदार हथियार, लाठी डंडा लेकर नहीं चलेगा। शस्त्र नवीनीकरण कराने या शस्त्र अंकन कराने के लिए छूट रहेगी।