{"_id":"6a569e109558989dca04875e","slug":"second-horticulture-college-to-open-at-csa-university-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1587271-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएसए विश्वविद्यालय में खुलेगा हार्टिकल्चर का दूसरा कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएसए विश्वविद्यालय में खुलेगा हार्टिकल्चर का दूसरा कॉलेज
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) ने हार्टिकल्चर (उद्यानिकी) क्षेत्र में बढ़ते छात्र रुझान को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। अब रायबरेली में उद्यान विभाग का दूसरा कॉलेज स्थापित होगा। इससे पहले विश्वविद्यालय के कैंपस में उद्यान महाविद्यालय संचालित हो रहा है। प्रस्ताव को प्रदेश कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। यह विश्वविद्यालय का दसवां कॉलेज होगा।
करीब 30 करोड़ से बनने वाले इस कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीते कुछ वर्षों में छात्रों का रुझान हार्टिकल्चर विषय की ओर तेजी से बढ़ा है। इसको ध्यान में रखते हुए सीटें बढ़ाने और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
विश्वविद्यालय में मौजूदा समय में नौ कॉलेज संचालित हैं। कानपुर कैंपस में कृषि महाविद्यालय, गृह विज्ञान महाविद्यालय, वानिकी महाविद्यालय और उद्यान महाविद्यालय हैं। इटावा में कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय और डेरी प्रौद्योगिकी महाविद्यालय संचालित हैं, जबकि लखीमपुर खीरी और हरदोई में एक-एक कृषि महाविद्यालय चल रहे हैं। सभी संस्थानों में स्नातक, परास्नातक के साथ पीएचडी की पढ़ाई हो रही है।
विज्ञापन
रायबरेली में प्रस्तावित नए हार्टिकल्चर महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। यहां प्रवेश यूपी-कैटेट के माध्यम से होगा। नए कॉलेज से न सिर्फ छात्रों को बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि प्रदेश में उद्यानिकी क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
छात्रों को होगा लाभ
- नजदीकी जिले में कॉलेज खुलने से दूर जाने की जरूरत नहीं होगी।
-हार्टिकल्चर में बढ़ती सीटों से अधिक छात्रों को मिलेगा मौका
-आधुनिक लैब और प्रैक्टिकल सुविधाओं से बेहतर प्रशिक्षण
-रोजगार और स्टार्टअप के नए अवसर बढ़ेंगे
- क्षेत्रीय स्तर पर कृषि व उद्यानिकी विकास को मिलेगा बढ़ावा
छात्रों का रुझान हार्टिकल्चर विषय की ओर तेजी से बढ़ा। इसी को देखते हुए रायबरेली में उद्यान विभाग का दूसरा और विश्वविद्यालय का 10वां कॉलेज खुलेगा। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।
-डॉ.संजीव गुप्ता, कुलपति सीएसए