{"_id":"61b8f7b0048676419a31e980","slug":"second-death-due-to-dengue-in-kanpur-dental-student-died-brain-dead-due-to-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में डेंगू से दूसरी मौत, डेंटल छात्र की जान गई, संक्रमण से हुआ ब्रेन डेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में डेंगू से दूसरी मौत, डेंटल छात्र की जान गई, संक्रमण से हुआ ब्रेन डेड
Wed, 15 Dec 2021 01:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:38 AM IST
सार
डेंगू से इससे पहले बिल्हौर की एक बच्ची की मौत हुई थी। उर्सला के चेस्ट फिजीशियन डॉ. सरबजीत सिंह के पुत्र शिवम सिंह की 14 दिन पहले हालत बिगड़ी थी। बताया जा रहा है कि वह घर में बेहोश हो गया। इस पर घर वाले उसे सर्वोदयनगर स्थित निजी अस्पताल ले आए।
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के रामा डेंटल कॉलेज के बीडीएस तृतीय वर्ष के छात्र शिवम सिंह (24) की डेंगू इंसेफ्लाइटिस से मौत हो गई। शनिवार को रोगी को अति गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। इसके पहले वह सर्वोदयनगर स्थित अस्पताल में भर्ती था। हैलट के विशेषज्ञों का कहना है कि वह तकरीबन ब्रेन डेड की स्थिति में आया था।
डेंगू से जिले में दूसरी और हैलट में पहली मौत है। इससे पहले बिल्हौर की एक बच्ची की मौत हुई थी। उर्सला के चेस्ट फिजीशियन डॉ. सरबजीत सिंह के पुत्र शिवम सिंह की 14 दिन पहले हालत बिगड़ी थी। बताया जा रहा है कि वह घर में बेहोश हो गया। इस पर घर वाले उसे सर्वोदयनगर स्थित निजी अस्पताल ले आए।
लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई। 11 दिन बाद उसे शनिवार रात हैलट शिफ्ट कर दिया गया। रोगी को डेंगू संक्रमण के कारण न्यूमोनाइटिस की भी दिक्कत हो गई। इससे सांस तंत्र पर प्रतिकूल असर पड़ा। उसे पहले इमरजेंसी में डॉ. युवराज गुलाटी की यूनिट में भर्ती किया गया। स्थिति खराब होने की वजह से न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक वर्मा के अंडर में आईसीयू में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को रोगी की मौत हो गई। डॉ. वर्मा ने बताया कि डेंगू में यह नया लक्षण मिल रहा है कि रोगी को इंसेफ्लाइटिस हो जा रही है। वायरस के म्यूटेशन से ऐसा हो सकता है। उर्सला के डॉ. केएन कटियार ने बताया कि जांच में शिवम को डेंगू की पुष्टि हुई थी। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि शिवम के डेंगू पॉजिटिव आने की सूचना नहीं दी गई। वायरल इंसेफ्लाइटिस की जानकारी मिली है।
डेंगू मामलों की ताजा स्थिति
कुल डेंगू संक्रमित 677
ग्रामीण क्षेत्र के 474, नगरीय क्षेत्र के 203
669 संक्रमित ठीक हो गए, एक्टिव केस 8