फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SEBI. Kanpur Citys share turnover crosses Rs 1 lakh crore, average stake in BSE is 0.10 percent

Kanpur: शहर का शेयर कारोबार एक लाख करोड़ रुपये के पार, बीएसई में औसत हिस्सेदारी 0.10 प्रतिशत हुई

Sun, 24 Mar 2024 09:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Mar 2024 09:00 AM IST
सार

Kanpur News: फरवरी 2024 तक 97,417 करोड़ रुपये का कारोबार हो चुका था। वहीं, मार्च के कारोबारी दिनों को जोड़ लें, तो ये आंकड़ा एक लाख करोड़ के पार पहुंच गया है।
 

विज्ञापन
SEBI. Kanpur Citys share turnover crosses Rs 1 lakh crore, average stake in BSE is 0.10 percent
शेयर मार्केट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शेयर कारोबार में कानपुर ने लंबी छलांग लगाई है। शहर का शेयर कारोबार एक लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है। सेबी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मौजूदा वित्तवर्ष में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) के कैश सेगमेंट में कानपुर की औसत हिस्सेदारी 0.5 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन

वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के कैश सेगमेंट में औसत हिस्सेदारी 0.10 प्रतिशत है। शहरियों ने इस वित्तीय वर्ष में 227 ट्रेडिंग दिवस में हर दिन 429 करोड़ का टर्नओवर रहा। शहर ने शेयर कारोबार के मामले में इंदौर, जयपुर, पुणे, वडोदरा जैसे शहरों को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 में शहर का एनएसई टर्नओवर 35,924 करोड़ था। जबकि बीएसई टर्नओवर 2507 करोड़ था। कुल टर्नओवर 38431 करोड़ था। 249 दिवसों में औसत प्रतिदिन टर्नओवर 154 करोड़ था। वित्तीय वर्ष 2023-24 फरवरी में एनएसई टर्नओवर 95000 करोड़ था।

औसत प्रतिदिन टर्नओवर 429 करोड़ था
वहीं, बीएसई टर्नओवर 2417 करोड़ था। कुल टर्नओवर 97417 करोड़ था। 227 दिवसों में औसत प्रतिदिन टर्नओवर 429 करोड़ था। 23 मार्च तक ये आंकड़ा बढ़कर एक लाख करोड़ से पार कर गया है। यह सर्वकालिक उच्चतम स्तर है और पिछले साल के मुकाबले ढाई गुना से ज्यादा है।

विज्ञापन

फरवरी 2024 तक 97,417 करोड़ रुपये का कारोबार
अगस्त 2023 में शहर ने रोजाना 924 करोड़ रुपये के औसत से 20,329 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फरवरी 2024 तक 97,417 करोड़ रुपये का कारोबार हो चुका था। वहीं, मार्च के कारोबारी दिनों को जोड़ लें, तो ये आंकड़ा एक लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। मार्च महीने के आधिकारिक आंकड़े अप्रैल में जारी होंगे।

टर्नओवर बढ़नें की प्रमुख वजहें
देश की अर्थव्यवस्था का आकार चार ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच चुका है और 2027 तक पांच ट्रिलियन डॉलर को पार करने के साथ ही देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके साथ ही यूपी सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर ले जाने के लिए प्रयास कर रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार निवेश को प्रोत्साहित कर रही हैं।

युवाओं की बढ़ती भागीदारी: युवाओं की बढ़ी सक्रियता और टेक्नोलॉजी के मिश्रण ने तेजी से खुलते डीमैट खातों को रफ्तार दी है। युवा निवेश के परम्परागत तरीकों से हटकर जोखिम लेने को तैयार है। शेयर बाजार का आरार बढ़ता जा रहा है।

तेजी से खुलत रहे नए डीमैट खाते: शहर में करीब 8 लाख डीमैट खाते खुल चुके हैं। वही पूरे उत्तर प्रदेश में डीमैट खातों की कुल संख्या करीब 1.77 करोड़ है। डीमैट खातों के मामले में देश में उत्तर प्रदेश का दूसरा स्थान है। प्रथम स्थान पर 3.15 करोड़ डीमैट खातों के साथ महाराष्ट्र का पहला स्थान पर है।

शहर के शेयर कारोबार ने इस वित्तीय वर्ष में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। शेयर कारोबार एक लाख करोड़ पार कर गया है। सेबी की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। फरवरी 2024 तक 97417 करोड़ का कुल टर्नओवर हो गया था। जो अब बढकर एक लाख करोड़ से ज्यादा का हो गया है।  -राजीव सिंह को फाउंडर, केश्री वेल्थ क्यूरेटर

 

प्रमुख शहरों की स्थिति

शहर का नाम    एनएसई टर्नओवर
अहमदाबाद        14.46
बंगलुरू               1.78
वड़ोदरा               0.12
चेन्नई               0.28
नई दिल्ली          2.69
गुवाहाटी            0.00
हैदराबाद            2.76
इंदौर                 0.23
जयपुर               0.20
कानपुर              0.50

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed