फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   season change to air of arab sagar

अरब सागर की हवाओं ने बदला मौसम, चार मिमी हुई बारिश

Sun, 19 Apr 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
season change to air of arab sagar
मौसम ----- बारिश से नीम के निकल रहे नए फूल सड़क पर आ गिरे ------ सुबह सुबह जब नींद खुली तो बारिश होते दिखी य
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मध्यक्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ का अरब सागर की हवाओं के संपर्क में आने से मौसम में बदलाव हुआ है। इसी वजह से शनिवार सुबह कानपुर में चार मिलीमीटर बारिश हुई। 22 अप्रैल तक तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार जब भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर होता है तब पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति में जिस क्षेत्र में नमी होती है, वहां पर मौसम अचानक बदलता है। दो-तीन दिन पहले यहां तापमान 40 के आसपास था। इसी वजह से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हुई है। घंटाघर, मोती झील और जाजमऊ रहे। इन सभी स्थानों पर तीन मिमी से अधिक बारिश हुई। विजयनगर, आईआईटी कल्याणपुर, गोल चौराहा आदि क्षेत्रों में बारिश 2.60 मिमी के आसपास रही है।
विज्ञापन

हालांकि बारिश के बाद अधिकतम तापमान 37.4 से बढ़कर 37.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री कम 21. 6 रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के निदेशक डॉ. नौशाद खान के अनुसार पश्चिमी क्षेत्र में हवा के कम दबाव की वजह से अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से फसलों को नुकसान नहीं
शनिवार को हुई बारिश में नगर में आने वाले गांवों की फसल को नुकसान नहीं हुआ है। डिप्टी डायरेक्टर कृषि धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में हर ब्लॉक से सर्वे रिपोर्ट मंगा ली गई है। बारिश से फसल को नुकसान नहीं हुआ। हालांकि खेतों मेें खड़ी और काटकर डाली गई गेहूं की फसल गीली जरूर हो हुई, लेकिन वह दिन में सूख भी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed