फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SDM Clerk’s Cash Counting Video Goes Viral in Sawayajpur Tehsil Probe Committee Formed

Hardoi: एसडीएम न्यायिक के पेशकार का नोट गिनते वीडियो वायरल, जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

Sat, 16 May 2026 08:56 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 16 May 2026 08:56 PM IST
सार

Hardoi News: सवायजपुर तहसील में एसडीएम न्यायिक कोर्ट के पेशकार संतोष सोनकर का रुपये गिनते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। वायरल वीडियो में पेशकार को लोगों के बीच बैठकर पांच-पांच सौ रुपये के नोट गिनते देखा जा रहा है।

विज्ञापन
SDM Clerk’s Cash Counting Video Goes Viral in Sawayajpur Tehsil Probe Committee Formed
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

तहसील में एसडीएम न्यायिक कोर्ट के अंदर पेशकार का रुपये गिनते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडिओ की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। पेशकार का दावा है कि किसान की भूमि धारा 80 में परिवर्तन करने की सरकारी फीस ले रहे थे। एसडीएम ने पूरे मामले में जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एसडीएम न्यायिक के पेशकार संतोष सोनकर कई लोगों के बीच घिरे हुए हैं। इन लोगों के बीच में ही वह पांच-पांच सौ रुपये के नोट गिनते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के बारे में संतोष सोनकर ने कहा कि धारा 80 की फीस के रुपये गिनते हुए वीडियो बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस बारे में और सवाल करने पर उन्होंने कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की। एसडीएम अंकित तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। जांच के लिए नायब तहसीलदार देशराज भारती के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। अगर संतोष दोषी मिले ताे कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने यह भी बताया कि रुपये लिए जाने की कोई शिकायत अब तक भी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed