फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Scuffle breaks out in front of police over filling out forms; four arrested.

Kanpur News: फाॅर्म भरने को लेकर पुलिस के सामने मारपीट, चार गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Scuffle breaks out in front of police over filling out forms; four arrested.
कानपुर। चमनगंज के रूपम चौराहे पर बृहस्पतिवार देर रात पुलिस के सामने ही फाॅर्म भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कराई। शुक्रवार सुबह घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। चमनगंज पुलिस के मुताबिक एक अक्तूबर को रूपम चौराहे पर फाॅर्म भरने को लेकर अबुजर, तलाह और उस्मान पक्ष का कैफे संचालक इमरान और मुद्दसिर पक्ष से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गालीगलौज और धक्कामुक्की शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने अपने समर्थकों को बुला लिया फिर जमकर मारपीट हुई। कुछ देर के लिए जाम भी लगा। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन किसी ने नहीं सुनी। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अबुजर, इमरान, मुद्दसिर और बिलाल को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed