{"_id":"5d7a878a8ebc3e93d56cb89b","slug":"scrutinized-cctv-footage-in-case-of-molestation-of-french-student-at-iit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी में फ्रांस की छात्रा संग छेड़छाड़ के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले, दर्ज किए गए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी में फ्रांस की छात्रा संग छेड़छाड़ के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले, दर्ज किए गए बयान
Fri, 13 Sep 2019 03:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 13 Sep 2019 03:32 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी में फ्रांस की छात्रा से छेड़छाड़ मामले में आईसीसी (इंटर्नल कंप्लेंट्स कमेटी) ने जांच तेज कर दी है। गुरुवार को कमेटी ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालकर जांच शुरू की। वहीं, कई शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं के बयान दर्ज किये गये।
छात्रा ने संस्थान के ही एक वरिष्ठ प्रोफेसर पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आईआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बीटेक करने आई फ्रांस की छात्रा के साथ एक शिक्षक ने शारीरिक उत्पीड़न का प्रयास किया था।

छात्रा ने संस्थान के निदेशक के साथ अपने फ्रांस दूतावास में शिकायत की थी। इस मामले में विदेश मंत्रालय के साथ पीएमओ ने भी रिपोर्ट तलब की है। कमेटी की जांच रिपोर्ट को बीओजी (बोर्ड ऑफ गवर्नेंस) में रखी जाएगी, फिर बीओजी फैसला लेगी।
गुरुवार को आईसीसी ने कई छात्राओं के बयान दर्ज किए। खासतौर पर उनसे दोबारा पूछताछ की, जो छात्रा के साथ रहते थे। टीम ने आरोपित प्रोफेसर के ऑफिस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाले हैं। वहीं संस्थान के कई वरिष्ठ प्रोफेसर और छात्रों ने ई-मेल के जरिए निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। आरोपित प्रोफेसर भी खुद को निर्दोष बता रहे हैं।

16 से हैं मिड-सेमेस्टर
आईआईटी में 16 सितंबर से मिड-सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इस परीक्षा में फ्रांस की छात्रा को भी सम्मिलित होना था। हालांकि इस मामले के बाद यह कहना मुश्किल होगा कि छात्रा मिड-सेमेस्टर परीक्षा देगी या नहीं।
निदेशक से मिल सकते हैं पूर्व छात्र
आईआईटी शिक्षक द्वारा फ्रांसीसी छात्रा संग छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सूत्रों की मानें तो पूर्व छात्र अब जल्द ही निदेशक से मिलकर इस पर चर्चा करेंगे। मामले की पूरी जानकारी करने के साथ वह मामले की पारदर्शी जांच की अपील करेंगे। साथ ही, घटना में दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।