{"_id":"6afcbd3dcf79914fb80a5295","slug":"scrap-dealer-on-a-motorcycle-dies-after-being-hit-by-a-truck-kanpur-news-c-362-1-ka11011-161088-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कबाड़ी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कबाड़ी की मौत
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी के किसाननगर-बिधनू मार्ग पर उदयपुर चौराहे के पास मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कबाड़ी बबलू (56) की मौत हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे कारोबारी का हाथ ट्रक के पहिये के नीचे आकर क्षतविक्षत हो गया। हादसे के बाद भाग रहे चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिवार में पत्नी रानी, पांच बेटियां और एक बेटा है। मंगलवार शाम फेरी लगाने के बाद वह बाइक से जा रहे थे। भांजे संदीप ने बताया कि बबलू पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
-- -- -- -- --
विज्ञापन
