{"_id":"5ceaa0bfbdec220788128039","slug":"schoolgirl-tried-suicide-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में नंबर कम आने पर छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में नंबर कम आने पर छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश
Sun, 26 May 2019 07:50 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 26 May 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बांदा जिले में परीक्षा में नंबर कम आने से क्षुब्ध बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। अन्य घटनाओं में अलग-अलग स्थानों पर किशोरी और तीन युवतियों समेत पांच ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सभी को जिला अस्पताल दाखिल किया गया है।
बबेरू कोतवाली नगर निवासी भरत सोनी की पुत्री अंजली (18) ने रविवार को सुबह घर में रस्सी से गले में फंदा कस लिया। इसी दौरान मां आ गई और उसे बचा लिया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पिता ने बताया कि अंजली लवकुश महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। शनिवार को आए रिजल्ट में नंबर कम होने से परेशान थी। इसी कारण उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। बताया कि अब वह पूरी तरह ठीक है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव में सपना (17) पुत्री राजकुमार और शांति नगर में नीलू (22) पुत्री शिवशंकर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। चमरौटी निवासी मीरा (35) पत्नी चंदन ने घरेलू परेशानी के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। बदौसा थाना क्षेत्र के लमेहटा गांव में सविता देवी (19) पुत्री रामनिवास और महुआ गोयरा (छतरपुर, एमपी) गांव निवासी विनोद (19) पुत्र पुन्ना ने भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।