{"_id":"61cb6ab5c152a66e204bbed5","slug":"school-van-full-of-children-entered-the-field-akbarpur-news-knp6722796183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से भरी स्कूली वैन अनियंत्रित होकर खेत में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों से भरी स्कूली वैन अनियंत्रित होकर खेत में घुसी
विज्ञापन
संदलपुर। कसोलर गांव के पास बच्चों से भरी स्कूली वैन अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। हादसे चार बच्चों के मामूली चोटें आईं। परिजनों ने बच्चों का इलाज निजी अस्पताल में कराया।
एक स्कूली वैन औरैया की तरफ से कक्षा चार के अविरल, अर्पित, कक्षा पांच के अखिल, अर्चित व अकना गांव की सौम्या, दशहरी के कृष्णा, हर्षित, विराज व रेवा गांव के विकास आदि बच्चे लेकर आ रही थी। संदलपुर क्षेत्र के कसोलर गांव के पास अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। इससे बच्चे मामूली रूप से चोटिल हो गए। ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि वैन औरैया के स्कूल की है। घटना के बाद से वैन चालक फरार है। परिजन बच्चों को घर ले गए हैं, हालांकि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। वहीं, मंगलपुर इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।