{"_id":"5c03d6f1bdec224179148a58","slug":"school-van-driver-misdeed-with-girl-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फतेहपुर में स्कूल वैन में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फतेहपुर में स्कूल वैन में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 02 Dec 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर जिले में स्कूल वैन चालक ने नौ साल की छात्रा से दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़कर उसके पास पहुंचे। जब तक लोग पहुंचते, घिनौनी करतूत करने वाला वैन चालक भाग चुका था। बच्ची ने घर में आपबीती बताई। परिजन स्कूल प्रशासन से मिले। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
मामला सदर कोतवाली के बाकरगंज चौकी क्षेत्र का है। बच्ची इलाके के एक स्कूल में पढ़ती है। आरोपी चालक भी इसी इलाके का रहने वाला है। वैन चालक 29 नवंबर की शाम छुट्टी के बाद सारे बच्चों को छोड़ चुका था। वैन में अकेली बच्ची रह गई थी। लखनऊ बाईपास चौराहे पर गाड़ियों के एक शोरूम के पीछे वैन समेत पहुंच गया। वैन के अंदर बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

बच्ची ने आपबीती परिजनों को बताई
बच्ची का शोर सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ देखकर आरोपी वैन से बच्ची को उतारकर भाग निकला। इलाकाई लोगों ने बच्ची को उसके घर पहुंचाया। दहशत में आई बच्ची ने आपबीती परिजनों को बताई।
परिजनों की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने छानबीन के दौरान इलाके के आरोपी को रविवार को पकड़ा। उसके पकड़े जाने के बाद पुलिस ने पीड़िता को बुलाया। वह परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। महिला कांस्टेबल ने बच्ची से पूछताछ की। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।