फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   School slab collapse in hardoi

हरदोई में हुआ बड़ा हादसा, निर्माणाधीन विद्यालय की स्लैब ढही, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

Mon, 04 Jun 2018 07:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 04 Jun 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
School slab collapse in hardoi
राहत एवं बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में आवास विकास कॉलोनी में जे के पब्लिक स्कूल की निर्माणाधीन इमारत की स्लैब ढह गई। इस स्लैब के नीचे कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलती ही स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

 


आपको बता दें कि हरदोई जिले के आवास विकास कॉलोनी में जे के पब्लिक स्कूल की में निर्माण कार्य चल रहा था। सोमवार की शाम अचानक निर्माणाधीन विद्यालय की स्लैब ढह गई। इसमें कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान कई मजदूर कार्य कर रहे थे। राहत एवं बचाव  कार्य जारी है।

विज्ञापन

 

ताजा जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन इमारत की स्लैब गिरने के दौरान थाना सांडी के नेकपुर निवासी अवधेश पुत्र रामबक्स, कानपुर देहात के ओमपुरी निवासी धीन्ना पुत्र दिनेश, कोतवाली शहर के किसानपुरवा निवासी हरिश्चंद्र पुत्र अयोध्या, कोतवाली देहात भरगामा निवासी विवेक पुत्र नरेश को मलबे से निकाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस हादसे में अवधेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार इस निर्माणाधीन इमारत में कुल 47 मजदूर कार्य कर रहे थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed