फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   school me mili thi animitta

Kanpur News: एक माह से फाइलों में दबे अवैध ड्राइविंग स्कूल

Sat, 12 Sep 2026 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
school me mili thi animitta

विज्ञापन
10 स्कूलों की पकड़ी गई थी अनियमितता

परिवहन उपायुक्त ने कार्रवाई के दिए थे  निर्देश, फिर भी प्रवर्तन दल ने नहीं की जांच


माई सिटी रिपोर्टर 

कानपुर। परिवहन विभाग की छापेमारी में अवैध मोटर ड्राइविंग स्कूलों का मामला सामने आने के बावजूद अफसरों की कार्रवाई कागजों से आगे नहीं बढ़ सकी है। करीब एक माह पहले जांच में 10 मोटर ड्राइविंग स्कूलों में गंभीर अनियमितताएं पकड़ी गईं। इनमें एक स्कूल का लाइसेंस तीन साल पहले समाप्त हो चुका था, जबकि कई स्कूल स्वीकृत पते के बजाय दूसरे स्थानों से संचालित मिले थे। जिसपर उपायुक्त संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से आरटीओ प्रवर्तन को पत्र जारी कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद प्रवर्तन दल की ओर से अब तक न तो स्कूलों का सत्यापन किया गया और न ही नियमों का उल्लंघन मिलने पर कोई कार्रवाई की गई। 



बीते एक माह पहले संभागीय निरीक्षक संतोष कुमार की जांच में नौबस्ता चौराहे पर संचालित हिंदुस्तान मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का लाइसेंस करीब तीन वर्ष पहले ही समाप्त मिला था। इसके बावजूद स्कूल संचालित था। वंही हनुमंत मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का लाइसेंस पशुपति नगर, नौबस्ता के पते पर मिला, जबकि संचालन किदवईनगर से किया जा रहा था। इसी तरह प्रकाश मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का लाइसेंस नौबस्ता के पते पर था, लेकिन स्कूल गोशाला, किदवईनगर में संचालित मिला था। ऐसे करीब 10 स्कूल लाइसेंस में दर्ज पते से अलग स्थानों पर संचालित पाए गए थे। ज़ब की नियमानुसार ड्राइविंग स्कूल का लाइसेंस किसी निर्धारित परिसर और वहां उपलब्ध प्रशिक्षण सुविधाओं के आधार पर जारी किया जाता है। परिसर बदलने पर नियमानुसार निरीक्षण और अनुमति जरूरी है। इसके बावजूद बिना अनुमति स्थान बदलकर प्रशिक्षण देना नियमा का उल्लंघन है।  यही नहीं ज्यादातर स्कूलों में निजी वाहनों का इस्तेमाल भी पाया गयाथा। अधिकारीयों को वाहनों को पकड़कर करवाई करनी थी लेकिन अफसर करवाई की जगह फाइल दबाकर बैठ गये। 
विज्ञापन



वर्जन - 


आरटीओ प्रवर्तन का 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed