{"_id":"5c70d433bdec224c8b1b0676","slug":"sc-st-entrepreneurs-will-get-opportunity-to-increase-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी उद्यमियों को मिलेगा कारोबार बढ़ाने का मौका, सरकारी विभाग व बैंक करेंगे मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-एसटी उद्यमियों को मिलेगा कारोबार बढ़ाने का मौका, सरकारी विभाग व बैंक करेंगे मदद
Sat, 23 Feb 2019 11:06 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
जानकारी देते डिक्की के वाइस प्रेसीडेंट कुंवर शशांक और सदस्य मोहित सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुसूचित जाति/जनजाति (एससी-एसटी) के रक्षा उत्पाद से जुड़े उद्यमियों को कारोबार बढ़ाने का अवसर मिलेगा। रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) की ओर से 25 फरवरी को होटल विजय कांटिनेंटल में एक दिवसीय राज्य स्तरीय क्रेता-विक्रेता बैठक और जागरुकता कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कानपुर में पहली बार होने वाले इस आयोजन में 250 से अधिक उद्यमियों के साथ प्रमुख औद्योगिक संगठन, सरकारी विभाग, बैंक आदि भाग लेंगे।
शुक्रवार को सुगंध एवं सरस विकास संस्थान कार्यालय, फजलगंज में हुई पत्रकार वार्ता में डिक्की के वाइस प्रेसीडेंट कुंवर शशांक और सदस्य मोहित सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी करेंगे। रक्षा मंत्रालय के सचिव और डिक्की के नार्थ इंडिया हेड संजीव डांगी भी उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और सीपीएसई की ओर से कुल खरीद का पांच फीसदी हिस्सा एससी-एसटी के स्वामित्व वाली इकाइयों से लेना अनिवार्य है।
कार्यक्रम में खरीदार कंपनियों को इस नियम और एससी-एसटी उद्यमियों को वर्तमान जरूरत के लिहाज से उत्पाद बनाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। रक्षा उत्पाद बनाने और बेचने वाले एक मंच पर होंगे। वित्तीय सहायता के लिए बैंकों के स्टाल भी लगेंगे। डिक्की इस आयोजन में सभी को जोड़ने का काम करेगा। किसी भी श्रेणी के इच्छुक उद्यमी कार्यशाला में भाग ले सकते हैं।