फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SC-ST Commission seeks report from DM

दलित बस्ती में सड़क क्यों नहीं बनी, एससी/एसटी आयोग ने डीएम से पूछा सवाल

Thu, 18 Oct 2018 10:08 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 18 Oct 2018 10:08 AM IST
सार

- शिकायत पर जिलाधिकारी से मांगी जांच रिपोर्ट
- वकीलों ने कहा, इस तरह का पहला मामला है

विज्ञापन
SC-ST Commission seeks report from DM
डेमो पिक

विस्तार

एससी/एसटी आयोग ने एक गांव की सड़क और पानी की समस्या का संज्ञान लिया है। इस मामले में कानपुर के जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत से जांच कर आवश्यक कार्यवाही कर रिपोर्ट मांगी है। इस तरह का यह पहला मामला है। 
विज्ञापन


नरवल तहसील के गांव बदुआपुर मौजा निविया निवासी विपिन कुमार ने 19 सितंबर को सहायक निदेशक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग लखनऊ को पत्र लिखा था। इसमें कहा गया था कि उनका गांव दलित वर्ग जाति का पुरवा है। आवागमन के लिए सड़क या खड़ंजा नहीं है। बरसात के समय में रास्ते में इतना कीचड़ हो जाता है कि पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। पानी की समस्या भी है। ग्रामीणों ने अपनी समस्या ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय विधायक को बताई। फिर भी सड़क नहीं बनवाई गई। इस समस्या का समाधान कराएं।
विज्ञापन


आयोग के सहायक निदेशक तरुण खन्ना ने दो अक्तूबर को जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। कहा गया है कि इसकी जांच कराएं, ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराते हुए उन्हें न्याय दिलाया जाए। एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी को मामले की जांच कराने को कहा गया है। 30 अक्तूबर तक आयोग को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed