फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SBI , PNB 's cash deposit machines at a standstill

एसबीआई, पीएनबी की कैश डिपॉजिट मशीनें ठप

Mon, 10 Aug 2015 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 10 Aug 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
SBI , PNB 's cash deposit machines at a standstill

विज्ञापन
शास्त्रीनगर में रहने वाले राकेश गुप्ता ने बताया कि उनका एसबीआई गोविंद नगर में एकाउंट है। दिल्ली में बेटे को पांच हजार रुपये भेजने थे। रविवार को दोपहर 12 बजे वे फजलगंज में एसबीआई के ई-कार्नर पर पहुंचे। यहां कैश डिपॉजिट मशीन से रुपये भेजने के लिए जैसे ही प्रक्रिया शुरू की मशीन बंद हो गई।

बर्रा दो में रहने वाले पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उनका एचडीएफसी बैंक शास्त्रीनगर में खाता है। उन्हें रिश्तेदार को रुपये भेजने थे। शनिवार शाम और रविवार सुबह से वह एसबीआई फजलगंज, पांडु नगर नीरक्षीर चौराहा, एसबीआई मुख्यालय फूलबाग, नौबस्ता चौराहा के अलावा पंजाब नेशनल बैंक के नीरक्षीर चौराहे पर लगी कैश डिपॉजिट मशीन में पैसा जमा करने गए, लेकिन हर जगह मशीनें खराब मिलीं।

एसबीआई के डीजीएम महेश गोयल का कहना है कि जहां मशीनें सही नहीं हैं, उन्हें ठीक कराया जाएगा। पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक आईटी आरके सिंह ने बताया कि सर्वर की दिक्कत से समस्या हुई है। सोमवार को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed