फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Saumya Selected for Indian Handball Team

Kanpur News: सौम्या का भारतीय हैंडबॉल टीम में हुआ चयन

Wed, 24 Jun 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Saumya Selected for Indian Handball Team
कानपुर। शहर की हैंडबॉल खिलाड़ी सौम्या श्रीवास्तव का चयन भारतीय महिला टीम में होने से खेल जगत में खुशी की लहर है। सौम्या अब चीन के जिनझोंग शहर में आयोजित होने वाली वर्ल्ड जूनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन



कोच राजकिशोर ने बताया कि दर्शनपुरवा स्थित ओमनगर निवासी शरद श्रीवास्तव और करुणा श्रीवास्तव की पुत्री सौम्या ने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। वह भारतीय टीम में लेफ्ट विंग खिलाड़ी के रूप में शामिल की गई हैं। सौम्या इससे पहले नवंबर 2025 में थाईलैंड में आयोजित आईएचएफ वुमंस जूनियर ट्रॉफी में भारतीय टीम को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभा चुकी हैं।
विज्ञापन


हैंडबॉल में सौम्या का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। वह दो बार जूनियर नेशनल चैंपियनशिप और तीन बार स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में शहर का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। स्कूल नेशनल प्रतियोगिताओं में उन्होंने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इसके अलावा नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में वह लेफ्ट विंग वर्ग की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी जा चुकी हैं। करीब एक दर्जन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ चुकीं सौम्या का भारतीय टीम में चयन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कानपुर के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed