फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Satta King's five of friend Surrendered in court

सट्टा किंग के पांच साथियों का कोर्ट में सरेंडर, संपत्ति कुर्क होने के डर से वकील के भेष में पहुंचे कोर्ट

Tue, 12 Jan 2021 09:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 12 Jan 2021 09:02 AM IST
विज्ञापन
Satta King's five of friend Surrendered in court
रंजीत सिंह उर्फ रिंकू व सोनू सरदार - फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे जयपुर निवासी सट्टा किंग सोनू सरदार के पांच साथियों ने वकील के भेष में सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में थी।
विज्ञापन


एसपी पश्चिम व एसपी साउथ की टीमों ने फजलगंज, काकादेव व नजीराबाद में संयुक्त रूप से छापा मारकर आइपीएल मैचों पर चल रहे सट्टे के खेल का पर्दाफाश कर करीब 94 लाख रुपये नकद बरामद किए थे। पुलिस ने छह आरोपियों को जेल भेजा था। रंजीत फरार था। बाद में उसे पुलिस ने सट्टा किंग सोनू सरदार के साथ गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


हालांकि सभी जमानत पर रिहा हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर नजीराबाद ज्ञान सिंह ने बताया कि दो दिन पहले हरप्रीत सिंह बेदी और सोमवार को चार आरोपियों ईशान भाटिया, रिशु अरोड़ा, रंजीत सिंह उर्फ रिंकू व गुरमीत सिंह ने विशेष न्यायालय गैंगस्टर एक्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed