फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Satish Mahana Will Be Speaker Of Up Legislative Assembly Today Will Be A Formal Announcement In Lucknow

योगीराज 2.0: यूपी विधानसभा के अध्यक्ष होंगे सतीश महाना, आज लखनऊ में होगी औपचारिक घोषणा

Tue, 29 Mar 2022 10:09 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Mar 2022 10:09 AM IST
सार

महाना के विधानसभा अध्यक्ष बनने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूसरी पारी में खाली हाथ कानपुर की झोली में भी एक अहम पद आ जाएगा। सतीश महाना लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। 

विज्ञापन
Satish Mahana Will Be Speaker Of Up Legislative Assembly Today Will Be A Formal Announcement In Lucknow
नामांकन दाखिल करते सतीश महाना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। इसकी औपचारिक घोषणा मंगलवार को लखनऊ में होगी। महाना विधानसभा अध्यक्ष की आसंदी संभालने वाले कानपुर के दूसरे नेता होंगे। इससे पहले वर्ष 1990-91 में मुलायम सिंह यादव की सरकार में कानपुर के हरिकिशन श्रीवास्तव विधानसभा अध्यक्ष रहे।

विज्ञापन


महाना के विधानसभा अध्यक्ष बनने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूसरी पारी में खाली हाथ कानपुर की झोली में भी एक अहम पद आ जाएगा। सतीश महाना लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा की पिछली कई सरकारों में वह मंत्री की भूमिका में रहे हैं। इस बार वह बिल्कुल अलग भूमिका में नजर आएंगे। योगी की पहली सरकार में पड़ोसी जनपद उन्नावस हृदयनारायण दीक्षित विधानसभा अध्यक्ष रहे। इस बार यह गौरव कानपुर को मिला है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कहा जा रहा था कि इस बार महाना को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, उनके विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने की कोई चर्चा नहीं रही। बताया जा रहा है कि साफसुथरी छवि और सबको साथ लेकर चलने की योग्यता को देखते हुए उन्हें सदन का नेतृत्व सौंपा गया है।


चौबेपुर से तीन बार विधायक रहे हरिकिशन
महानगर से विधानसभा अध्यक्ष के रूप में महानगर से पहली जिम्मेदारी हरकिशन श्रीवास्तव को मिली थी। मुलायम सिंह यादव की सरकार में उन्हें अध्यक्ष की भूमिका निभाने का मौका मिला था। वह चौबेपुर क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे। बसपा और फिर सपा के साथ अपनी सियासी पारी के दौरान वह अपनी दमदार छवि के लिए जाने गए। वह एक बार प्रदेश सरकार में मंत्री भी बने थे।

समर्थकों ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी
महाना के निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने का रास्ता साफ होने पर उनके लाल बंगला स्थित कैंप कार्यालय में समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई। इस दौरान मिठाइयां भी बांटी गईं। यहां राकेश तिवारी, वीडी राय, सुरेश अवस्थी, लाल त्रिवेदी, श्रीकांत मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, सौरभ तिवारी, भुवनेश बाजपेई, शत्रुघ्न सिंह, सुमित वधावन, जीतू विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed