फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sarkaryavah Dattatreya Hosabale of Rashtriya Swayamsevak Sangh in Kanpur

Kanpur: संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय बोले- हम हिंदू हैं, हमें जातियों में नहीं बंटना

Sun, 18 Feb 2024 11:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Feb 2024 11:25 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि संघ के विस्तार के लिए शाखाओं का विस्तार जरूरी है। शाखा में आने वाले स्वयंसेवक व्यक्तिगत से उठकर राष्ट्रहित का चिंतन करने लगता है, उसकी दृष्टि में संपूर्ण समाज उसका परिवार हो जाता है। यही संघ का वैशिष्ट्य है, यही संघ के संस्कार हैं।

विज्ञापन
Sarkaryavah Dattatreya Hosabale of Rashtriya Swayamsevak Sangh in Kanpur
सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में अपने दो दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि हम हिंदू हैं, हम एक राष्ट्र हैं, हमें संगठित होकर अपने समाज और लोगों को एकजुट करना है। यही संघ की अवधारणा है। जातियों में बंटकर, उलझकर बिखरने के बजाए सभी को एक साथ लेकर चलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


वीएसएसडी मैदान में संघ की शाखा टोली के 3576 स्वयं सेवकों से कहा कि व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की यात्रा मार्ग का नाम ही शाखा है। कहा कि संघ के विस्तार के लिए शाखाओं का विस्तार जरूरी है। शाखा में आने वाले स्वयंसेवक व्यक्तिगत से उठकर राष्ट्रहित का चिंतन करने लगता है, उसकी दृष्टि में संपूर्ण समाज उसका परिवार हो जाता है। यही संघ का वैशिष्ट्य है, यही संघ के संस्कार हैं। सर कार्यवाह ने कहा कि 1925 से लेकर आज तक संघ ने इस पवित्र संस्कार को बनाए रखा है। कहने में यह सरल लगता है परंतु इसकी निरंतरता बनाए रखना इतना सरल नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा संघ का विस्तार करना है। इसका माध्यम भी शाखाओं की संख्या और उससे लोगों को जोड़ने से ही संभव होगा। यह तभी हो पाएगा, जब हमारे अंदर यह सोच बनेगी कि हम केवल हिंदू हैं और हम एक राष्ट्र के नागरिक हैं। कार्यक्रम में कानपुर महानगर की बाल शाखा से लेकर प्रौढ़ शाखा की टोली के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इसमें आठ वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक की आयु के स्वयंसेवक शामिल रहे। इस अवसर पर क्षेत्र संघचालक वीरेंद्र जीत सिंह, क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत संघचालक भवानी भीख, प्रांत प्रचारक श्रीराम, सह प्रांत प्रचारक रमेश, प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अनुपम, विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष अजीत अग्रवाल, विभाग प्रचारक बैरिस्टर प्रांत शारीरिक प्रमुख ओंकार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed