फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Saravankheda became winner in Kabaddi and Volleyball

Kanpur News: कबड्डी व वॉलीबाल में सरवनखेड़ा बनी विजेता

Thu, 16 Jan 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 16 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Saravankheda became winner in Kabaddi and Volleyball
कानपुर देहात। माती-स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण खेल लीग का आयोजन कराया गया। कबड्डी सबजूनियर व वॉलीबाल जूनियर वर्ग में सरवनखेड़ा की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ बाल विकास पुष्टाहार व महिला कल्याण मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित व फीता काटकर किया। पहले दिन कबड्डी सबजूनियर बालक वर्ग में सरवनखेड़ा की टीम विजेता व रसूलाबाद की टीम उप विजेता बनी। वहीं, जूनियर बालक वर्ग में सरवनखेड़ा ने प्रथम व मलासा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में मैथा विजेता एवं मालासा उपविजेता रहे। वॉलीबाल जूनियर बालक वर्ग में सरवनखेड़ा विजेता व मालासा उपविजेता रही। सीनियर बालक वर्ग में विकासखंड अमरौधा टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

वहीं, मालसा की द्वितीय स्थान पर रही। बैडमिंटन में जूनियर एकल वर्ग में अमरौधा के ओमप्रकाश विजेता रहे व अकबरपुर के प्रियांशु द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में अमरौधा के आकाश साहू प्रथम व मलासा के अमन गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग फुटबॉल में विकासखंड अकबरपुर की टीम विजेता रही। वहीं विकासखंड अकबरपुर की टीम सब जूनियर वर्ग में विजेता रही। इस दौरान जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी नीलम सिद्दीकी, युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार, वॉलीबॉल खेल संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, अनूप सचान, कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed