फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Saraf commits suicide with license gun in kanpur

कानपुर: बीमारी से तंग आकर सराफ ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को उड़ाया, अबतक सामने आई ये बात

Tue, 18 Aug 2020 07:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Aug 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Saraf commits suicide with license gun in kanpur
विजय बहादुर वर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र में दिल की बीमारी से तंग आकर सराफ ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। बंदूक चलने की आवाज सुन कर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


फॉरेंसिक ने लाइसेंसी बंदूक समेत घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। इलाके के विराटनगर में मृतक विजय बहादुर वर्मा (65) की घर पर ही बेटे दुर्गेश के नाम से ज्वैलरी शॉप है। घर पर पत्नी कलावती, बेटा, बहू श्वेता व दो पौत्र हैं। दामाद प्रदीप ने बताया कि मंगलवार को विजय बहादुर रोज की तरह दुकान पर बैठे थे।
विज्ञापन


दोपहर को खाना खाकर बिना किसी को बताए अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर वापस दुकान पर चले गए। दुकान पर ही बंदूक सिर से सटा कर खुद को गोली मार ली। आवाज सुन कर परिजन भाग कर बाहर दुकान पर पहुंचे तो विजय बहादुर का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा देख चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर थाना प्रभारी कुंज बिहारी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच  पड़ताल कर मौके से बंदूक कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार विजय बहादुर को लंबे समय से दिल की बीमारी थी। इसे लेकर वह अक्सर तनाव में रहते थे। इसी के चलते उन्होंने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed