फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sapyas performed satyagraha silently

सपाइयों ने मौन रहकर किया सत्याग्रह

Sat, 03 Oct 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sapyas performed satyagraha silently
अकबरपुर गांधी पार्क में चरखा लेकर सत्याग्रह पर बैठे सपाई। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सपा कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर अकबरपुर स्थित गांधी पार्क में शुक्रवार को मौन धरना दिया। सत्याग्रह का प्रमुख मुद्दा प्रदेश में ध्वस्त कानून-व्यवस्था रही। साथ ही हाथरस में हैवानियत का शिकार हुई बिटिया का परिजनों की गैर मौजूदगी में रात में अंतिम संस्कार करने पर सपाइयों ने कड़ी नाराजी जताई।
विज्ञापन

अकबरपुर में गांधी पार्क में दोपहर करीब 12 बजे सपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। गांधी जयंती पर सपाइयों ने चरखा चला कर सत्याग्रह किया। धरना के बाद जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सत्याग्रह किया गया है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। हाथरस में हैवानियत का शिकार हुई बेटी को मरने के बाद भी सरकार सम्मान नहीं दे सकी। पुलिस ने परिजनों की गैर मौजूदगी में रात में अंतिम संस्कार कर दिया। साथ ही किसान विरोधी बिलों के जरिए किसानों को खेत मालिक की जगह मजदूर बनाने की साजिश की गई है। इसका पार्टी विरोध करती है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। सरकार के सारे दावे हवाई साबित हो रहे हैं। सत्याग्रह में जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव, कमलेश दिवाकर, समरथ पाल, नरेंद्र पाल सिंह, लाखन सिंह यादव, शिशुपाल सिंह यादव, संतोष चौधरी, अनूप कुमार, कबीरूल हसन, शेखू खान, नीलम कठेरिया, राजकुमारी, नसरीन अख्तर, कामिल खां, धीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed