फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sanyasi shot in Unnao up

उन्नाव: झोपड़ी के बाहर सो रहे सन्यासी को गोली मारी, कानपुर हैलट रेफर

Wed, 05 Aug 2020 03:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Aug 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
Sanyasi shot in Unnao up
घायल सन्यासी - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के बांगरमऊ कस्बा स्थित मढ़ापुर मार्ग पर सड़क किनारे 20 साल से झोपड़ी बनाकर रह रहे 65 वर्षीय सन्यासी को मंगलवार रात सोते समय गोली मार दी। कमर के नीचे गोली लगने से वह लहूलुहान हो गए। गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना बांगरमऊ कोतवाली से 50 मीटर की दूरी पर हुई। बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के साल्हाखेड़ा गांव निवासी सोबरन (65) पिछले 20 वर्ष से बांगरमऊ कस्बा के मढ़ापुर मार्ग पर झोपड़ी बनाकर अकेले रह रहे थे। झोपड़ी में ही वह पूजा पाठ कर सन्यासी जीवन बिता रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार रात वह झोपड़ी के बाहर चारपाई में मच्छरदानी लगा कर सो रहे थे। रात 2 बजे करीब किसी ने सोते वक्त वृद्ध को गोली मार दी। कमर में गोली लगने से वृद्ध लहूलुहान हो गए। उनका शोर सुन आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल भावनाथ चौधरी ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed