{"_id":"580661844f1c1b1030702a55","slug":"sanjay-bhadoria-join-bjp-orai","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा को एक और झटका, पार्टी में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा को एक और झटका, पार्टी में हड़कंप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 19 Oct 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी की सदस्यता ग्रहण लेने वाले संजय भदौरिया व भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल साथ में खडे़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा नेताओं के लगातार दूसरी पार्टी में शामिल होने से बहुजन समाज पार्टी में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पिछले दिनों बृजलाल खाबरी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब कालपी विधानसभा से पिछली बार बसपा के प्रत्याशी रहे संजय भदौरिया ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।
मंगलवार को एक सादे समारोह में बीजेपी जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान संजय भदौरिया ने कहा कि बसपा अब वह पार्टी नहीं रह गई है जिसके लिए वह जानी जाती थी। बाबा साहब के सिद्धांतों और कांशीराम के आदर्शों के इतर अब यह पार्टी माया के वश में है। बहनजी से मिलने के भी पैसे लगते हैं।
बीडीसी से लेकर सांसदी तक के लिए टिकट बांटने में पैसे लेने की बात जगजाहिर हो चुकी है। ऐसे में इस पार्टी से किसी भी तरह का संबंध रखना दम घुटने जैसा है। कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों से प्रभावित हैं और इसी वजह से अब बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें भदौरिया ब्रजलाल खाबरी के भक्त हैं। मायावती ने साल 2014 के बाद बसपा के बुंदेलखंड प्रभारी ब्रजलाल खाबरी की पार्टी से छुट्टी कर दी थी उन्हें बुंदेलखंड से हटाकर झारखंड प्रदेश का प्रभारी बना दिया गया था। इससे नाराज भदौरिया ने तभी पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था।