फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   sanitation worker fell in Yamuna river in Hamirpur,  police rescue operation continues

हमीरपुर: सफाई कर्मी नदी में गिरा, मौके पर पहुंची पुलिस, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Tue, 03 May 2022 02:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 May 2022 02:57 PM IST
सार

मनकीकला गांव में तैनात सफाई कर्मी सोमवार देर शाम नदी में गिर गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

विज्ञापन
sanitation worker fell in Yamuna river in Hamirpur,  police rescue operation continues
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में थाना कुरारा के मनकीकला गांव में तैनात सफाई कर्मी सोमवार देर शाम करीब आठ बजे यमुना नदी के पुल से गिर गया। उसकी बाइक और चप्पलें पुल पर खड़ी मिली हैं। पुलिस टीम और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं एसडीआरएफ टीम को मदद के लिए सूचित किया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि जनपद कानपुर देहात के थाना भिटरिया गांव निवासी राधेश्याम संखवार सफाई कर्मी के पद पर ग्राम मनकी कला में तैनात था। वह देर शाम गांव से ड्यूटी कर बाइक जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि राधेश्याम की बाइक में मछली मिली हैं। बताया कि घर जाते गांव स्थित शराब ठेके से उसने शराब खरीदी और यमुना ब्रिज पर एक बाइक खड़ी की। इसके बाद व चप्पलें उतार कर पुल की रेलिंग पर बैठ गया। तभी उसके शरीर का संतुलन बिगड़ गया और वो नदी में गिर गया।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि देखने से प्रतीत हो रहा है कि राधेश्याम यमुना नदी में गिर गया है या कूद गया है। काफी तलाश के बाद भी नदी से उसे निकाला नहीं जा सका है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। नदी से राधेश्याम की तलाश के लिए पुलिस टीम व ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed