फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेश में भारतीयों की मददगार हैं संहिता, अंग्रेजी सिखाने के अलावा बेरोजगारों को देती हैं काम

Tue, 06 Feb 2018 01:15 PM IST
प्रशांत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
प्रशांत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 06 Feb 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
sanhita agnihotri is helpful to Indians in abroad
संहिता अग्निहोत्री
आपको यह जानकर शायद हैरानी होगी कि एक समाजसेवी भारतीय महिला ऐसी भी है जो विदेश में रहकर हिंदुस्तानियों की मदद करने में कभी संकोच नहीं करतीं। मूल रूप से कानपुर निवासी संहिता अग्निहोत्री पेशे से फाइनेंशियल एडवाइजर और एकाउंटेंट हैं। अमेरिका में संहिता गरीब महिलाओं को कम्प्यूटर की बेसिक नॉलेज, अंग्रेजी भाषा का ज्ञान, बेरोजगारों को जॉब, घरेलू हिंसा से बचने के उपाय और तरह-तरह की अमेरिकी सरकार की सहायता दिलाती हैं। भारतीयों को किसी भी तरह की समस्या हो संहिता उनकी मदद जरूर करती हैं। 





 

सरकार देने जा रही यूपीएनआरआई-2018 अवॉर्ड

sanhita agnihotri is helpful to Indians in abroad
संहिता अग्निहोत्री
संहिता अग्निहोत्री को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 22 फरवरी को यूपीएनआरआई अवार्ड 2018 में सम्मानित किया जा रहा है। विदेश में कानपुर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने की वजह से उन्हें यह पुरस्कार दिया जा रहा है। लखनऊ में आयोजित होने वाले यूपी इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन प्रवासी दिवस समारोह में 22 फरवरी को कानपुर की  संहिता अग्निहोत्री और फर्रुखाबाद निवासी डॉ. अंकित सरीन को सम्मानित किया जाएगा। इन दोनों के अलावा 8 और लोगों को यूपी प्रवासी भारतीय रत्न अवार्ड-2018 (यूपीएनआरआई अवार्ड) दिया जाना है। एनआरआई विभाग ने ऑनलाइन आवेदन पत्रों में से 16 नामों को शार्टलिस्ट कर 10 लोगों को सम्मानित करने के लिए चयनित करने का प्रस्ताव शासन से किया था। शासन ने शार्टलिस्ट नामों में से पुरस्कृत होने वालों का नाम फाइनल कर सम्मानित लोगों को सूचित करने का निर्देश दे दिया है।
 

26 साल से अमेरिका में परिवार के साथ रह रहीं संहिता

sanhita agnihotri is helpful to Indians in abroad
संहिता अग्निहोत्री
संहिता अग्निहोत्री 18 मई 1992 को अमेरिका के शिकागो शहर में रहने गई थीं। शिकागो में ही वह अपने पति अजय अग्निहोत्री, बेटी इना और बेटे कुश अग्निहोत्री के साथ रहती हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में संहिता ने बताया कि  उन्हें अपना कानपुर शहर बहुत अच्छा लगता है। वह साल में तीन बार कानपुर आर्य नगर स्थित अपने घर में जरूर आती हैं। अमेरिका में गरीबों को कम्प्यूटर और अंग्रेजी सिखाने के अलावा संहिता वहां रह रहे लोगों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराती हैं। संहिता की शुरुआती शिक्षा शहर के कुमारी उद्यान विद्यालय, उच्च शिक्षा एसएनसेन और क्राइस्टचर्च कॉलेज से हुई।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकागो में हिंदी अखबार 'हाय इंडिया' के लिए करती हैं पत्रकारिता 

sanhita agnihotri is helpful to Indians in abroad
संहिता अग्निहोत्री
संहिता अमेरिका में फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) की अध्यक्ष हैं। विदेश में भारतीयों को एकत्र करके बड़े त्योहार होली, दीपावली, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस का आयोजन कराती हैं। इसके अलावा हेल्थ चेकअप कैंप, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराती हैं। शिकागो में भारतीयों के बीच सबसे ज्यादा चर्चित हिंदी अखबार 'हाय इंडिया' के लिए संहिता पत्रकारिता भी करती हैं। शिकागो में इंडियन्स की एनजीओ लाइट हाउस फाउंडेशन की शुरुआत करने वाली संहिता ने अब तक तमाम सामाजिक कार्यक्रम करके भारतीयों की मदद कर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पास बने चौडगरा गांव को संहिता ने गोद ले रखा है।  ग्रामीणों को रोजगार देने के लिए उन्होंने वाशिंग पाउडर बनाने की फैक्ट्री बना रखी है। इससे कई लोगों के परिवार चल रहे हैं। अमेरिका के शिकागो शहर में इंडियन रेडियो प्रोग्राम के लिए रेडियो जॉकी का काम भी संहिता कर रही हैं।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed