फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के इस शहर में फैली है 'एड्स की दहशत', जानिए कैसे 56 लोगों में फैला ये रोग

Tue, 06 Feb 2018 11:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 06 Feb 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
AIDS 56 cases in Unnao district
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले के बांगरमऊ में एक साल के अंदर एचआईवी के 56 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। इस बीमारी से आशंकित लोगों को आईसीटीसी सेंटर पहुंचने की सलाह दी है। साथ ही एचआईवी जागरूकता के लिए अभियान भी चलेगा।



 

इन लक्षणों पर तुरंत जांच कराएं

AIDS 56 cases in Unnao district
डेमो पिक
बांगरमऊ में लगातार बढ़ रहे एचआईवी पीड़ितों की संख्या का कारण एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा एक ही सिरिंज से कई लोगों को इंजेक्शन लगाना बताया जा रहा है। इसी क्षेत्र के एचआईवी पीड़ित ने एक झोलाछाप के एक ही सिरिंज का कई मरीजों पर प्रयोग करने की शिकायत भी की थी।

जिला अस्पताल के आईसीटीसी सेंटर के काउंसलर पंकज कुमार शुक्ला के अनुसार किसी व्यक्ति को बिना किसी खास के वजह से बुखार आता है या वह लगातार डायरिया से पीड़ित रहता है तो उसे एचआईवी जांच जरूर करानी चाहिए। इसके साथ ही लगातार सूखी खांसी आने, मुंह में सफेद छालों के निशान होना, बहुत ही कम समय में वजन का कम होना, शरीर में लगातार थकान के बने रहना, डिप्रेशन व याद्दाश्त का कम होने पर भी एड्स की जांच करानी चाहिए। 

 

एड्स से ऐसे बचें

AIDS 56 cases in Unnao district
डेमो पिक
-असुरक्षित यौन संबध नहीं बनाएं
-हर बार नई सुई या सिरिंज का इस्तेमाल करें या फिर सुई का विसंक्रिमत होना सुनिश्चित करें
-प्रसव के समय एड्स पॉजिटिव मां और नवजात को नेब्रापिन दवा जरूर पिलाएं

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे फैलता है एड्स 

AIDS 56 cases in Unnao district
डेमो पिक
1- असुरक्षित यौन संबंध बनाने से 
2- संक्रमित सुई के इस्तेमाल करने से 
3- संक्रमित ब्लड के चढ़ने से 
4-गर्भवती मां से बच्चे को 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed