फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sangh chief Bhagwat gave advice to young volunteers, said work for character building with good intentions

Kanpur: संघ प्रमुख भागवत ने नन्हे स्वयंसेवकों को दी सीख, कहा- अच्छे भाव से चरित्र निर्माण के लिए काम करो

Tue, 15 Apr 2025 11:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Apr 2025 11:06 PM IST
सार

Kanpur News: संघ प्रमुख मोहन भागवत निरालानगर शाखा में नन्हे स्वयंसेवकों से मिले। उन्हें सीख देते हुए भागवत ने कहा कि अच्छे भाव से चरित्र निर्माण के लिए काम करो।

विज्ञापन
Sangh chief Bhagwat gave advice to young volunteers, said work for character building with good intentions
नन्हे स्वयंसेवकों से मिले मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को निरालानगर शाखा में पांचवीं से लेकर स्नातक तक के करीब 200 स्वयंसेवकों से मिले। उन्होंने शाखाओं को बढ़ाने और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शरीर और मन से पूरी तरह स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सेवकों से कहा कि अच्छे भाव से चरित्र का निर्माण के लिए काम करना चाहिए। राष्ट्र को जीवन में सर्वोपरि मानते हुए प्रत्येक कार्य करने को कहा।

विज्ञापन


इस दौरान भागवत ने सभी को शाखा का महत्व बताया। साथ ही संघ का जीवन में क्या महत्व है, इसकी भी जानकारी दी। उन्होंने शरीर सौष्ठव के कई अभ्यास भी स्वयंसेवकों से कराए। शाखा के मुख्य शिक्षक रुद्र से उन्होंने शाखा पर किए जाने वाले सभी अभ्यास और दिनचर्या के बारे में बात की। इसी तरह पार्थ, अग्नि, अक्षत, विट्ठल, अथर्व, अनमोल सहित सभी स्वयंसेवकों ने संघ प्रमुख के समक्ष शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके बाद संघ प्रमुख वही पास में रहने वाले शाखा पालक डॉ. अनुपम दुबे के घर गए। वहां उन्होंने कई पुराने स्वयंसेवकों और टोली के साथ बैठक की। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शाखाओं की संख्या बढ़ाने और अन्य सामाजिक गतिविधियों को लगातार करने की बात कही। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक श्रीराम सहित संघ के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed