{"_id":"60af5f6fe258002bd25cd63a","slug":"sangam-and-humsafar-express-railways-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संगम और हमसफर एक्सप्रेस अब रोज नहीं चलेगी, इसलिए कम किए गए ट्रेनों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: संगम और हमसफर एक्सप्रेस अब रोज नहीं चलेगी, इसलिए कम किए गए ट्रेनों के फेरे
Thu, 27 May 2021 02:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 27 May 2021 02:30 PM IST
सार
यात्री लोड न मिलने से हो रहे घाटे को कम करने के लिए रेलवे ने तीन जोड़ी ट्रेनों के फेरे कम कर दिए हैं। पढ़ें पूरी जानकारी...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे ने ट्रेनों में यात्री लोड कम होने की वजह से तीन जोड़ी ट्रेनों के फेरे घटा दिए हैं। ये ट्रेनें डेली चलती थीं, अब सप्ताह में तीन से चार दिन चलेंगी। प्रयागराज से नई दिल्ली के बीच रोजाना चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन और कानपुर-मेरठ लिंक संगम एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन चलेगी।
यात्री कम होने से हो रहे घाटे को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि नई व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।
इन ट्रेनों के घटे फेरे
- ट्रेन संख्या 02275 प्रयागराज नई दिल्ली 28 मई से मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलाई जाएगी। अन्य दिनों में यह निरस्त रहेगी।
- ट्रेन संख्या 02276 नई दिल्ली प्रयागराज 29 मई से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी। अन्य दिनों में यह निरस्त रहेगी।
- ट्रेन संख्या 04163 प्रयागराज मेरठ सिटी 28 मई से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलाई जाएगी। अन्य दिनों में यह निरस्त रहेगी।
- ट्रेन संख्या 04164 मेरठ सिटी प्रयागराज 29 मई से मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलाई जाएगी। अन्य दिनों में यह निरस्त रहेगी।
- ट्रेन संख्या 04113 सूबेदारगंज देहरादून 28 मई से सोमवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी। बुधवार को यह ट्रेन निरस्त रहेगी।
- ट्रेन संख्या 04114 देहरादून सूबेदारगंज 31 मई से सोमवार और गुरुवार को चलाई जाएगी। शनिवार को यह ट्रेन निरस्त रहेगी।