फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sameer's innings keeps Kanpur's playoff hopes alive.

Kanpur News: समीर की पारी से कानपुर की प्लेऑफ में उम्मीदें कायम

Sun, 30 Aug 2026 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Sameer's innings keeps Kanpur's playoff hopes alive.
कानपुर। इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी की तूफानी बल्लेबाजी से कानपुर सुपरस्टार ने वर्षा बाधित मुकाबले में नोएडा सुपरकिंग्स को आठ विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। 12-12 ओवर के मैच में नोएडा ने छह विकेट पर 128 रन बनाए। जवाब में कानपुर ने 10.4 ओवर में दो विकेट पर जीत हासिल की। इस विजय से कानपुर के आठ मैचों में चार अंक हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्रीनपार्क स्टेडियम में यूपी टी-20 के मुकाबले में कानपुर को 129 रन का लक्ष्य मिला। शुरुआत खराब हुई। कुणाल त्यागी ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर कानपुर सुपरस्टार के कप्तान आदर्श सिंह को बिना खाता खोले बोल्ड कर दिया। प्रियांशु पांडेय (6) को प्रशांतवीर ने बोल्ड कर 37 रन पर कानपुर को दूसरा झटका दिया। इसके बाद समीर रिजवी ने अभिषेक पांडेय के साथ मिलकर पारी संभाली और नोएडा के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। रिजवी ने महज 39 गेंदों में 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 91 रन बनाए। अभिषेक ने 17 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों के सहारे नाबाद 31 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

नोएडा को शोएब (20) और माधव कौशिक (31) ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन दोनों के लौटते ही पारी लड़खड़ा गई। रवि सिंह (0), अनिवेश चौधरी (7) और आदित्य शर्मा (1) सस्ते में पवेलियन लौट गए। कप्तान प्रशांतवीर ने 27 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाकर टीम को 128 रन तक पहुंचाया। कानपुर की ओर से यशोवर्धन ने तीन, अजय कुमार ने दो और शुभम मिश्रा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed