फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   samajwadi supporter shot dead in Auraiya

सपा के कट्टर समर्थक की कनपटी में गोली मारकर हत्या, इस हालत में मिली लाश

Mon, 13 Aug 2018 12:30 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 13 Aug 2018 12:30 AM IST
सार

- इटावा जनपद के रहने वाले सपा समर्थक की लाश फफूंद इलाके के मनोरमा डिग्री कॉलेज के पास पड़ी पाई गई
- पुत्र और भाई का आरोप, हमलावर शनिवार को खेत देखने के लिए निकले मुलायम सिंह यादव को गाड़ी में बैठाकर ले गए और गोली मार हत्या कर दी
- थाने में अब तक नहीं दी तहरीर, पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी 

विज्ञापन
samajwadi supporter shot dead in Auraiya
फफूंद इलाके के मनोरमा डिग्री कॉलेज के पास घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के औरैया जिले में सपा के दिग्गज नेताओं के करीबी व सपा के कट्टर समर्थक की प्रधानी के चुनाव में रंजिश के चलते अज्ञात हमलावरों ने कनपटी और सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे उनकी लाश को फफूंद रोड पर स्थित शेरपुर सरैया गांव के मनोरमा महाविद्यालय के पास सड़क पर फेेंक कर भाग निकले। सुबह लोगों ने लाश पड़ी देखी तो थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


जिस पर फफूंद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश के कपड़ों में मिले मोबाइल नंबरों के आधार उनके परिजनों को जानकारी दी। जानकारी लगने पर मृतक के भाई व पुत्र मौके पर पहुंचे और उन्होंने शिनाख्त की। मृतक के पुत्र ने बताया कि प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर उसके पिता की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

samajwadi supporter shot dead in Auraiya
पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देता मृतक का पुत्र विनोद सिंह - फोटो : अमर उजाला
हत्यारे गांव से उसके पिता का अपहरण करके लाए हैं और उनकी गोली मारकर हत्या करने के बाद लाश को यहां फेंककर भाग गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। मृतक के परिजनों ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम हाउस में सपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। 

 इटावा जनपद के भरथना थाना अंतर्गत नगलाप्रांत गांव निवासी मुलायम सिंह यादव (52) पुत्र स्व. अहिबरन सिंह यादव की नगला प्रांत गांव में तकरीबन सवा सौ बीघा खेती है। मुलायम सिंह यादव चार भाई हैं। सबसे बड़े लाखन सिंह यादव, दूसरे नंबर पर मुलायम सिंह यादव, तीसरे नंबर के अवधेश सिंह यादव व चौथे नंबर के राजेश सिंह यादव हैं। मुलायम सिंह यादव की मां चंद्रवती पिछले पंचवर्षीय में गांव की प्रधान रह चुकी हैं।

मुलायम सिंह यादव के एक पुत्र विनोद सिंह यादव (28) हैं। सपा के कट्टर समर्थक होने के चलते व सपा के दिग्गज नेताओं के करीबी होने से इनका गांव में अच्छा खासा दबदबा है। शनिवार को सुबह यह अपने गांव स्थित मकान से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। तब से यह लापता थे।

samajwadi supporter shot dead in Auraiya
पोस्टमार्टम हाउस में लगी नेताओं और परिजनो की भीड़  - फोटो : अमर उजाला
रविवार को सुबह इनकी खून से सनी लाश औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के शेरपुर सरैया गांव के पास स्थित मनोरमा डिग्री कॉलेज के पास सड़क पर पड़ी पाई गई। लाश की कनपटी और सीने पर गोली मारने के निशान हैं। लाश की सूचना थाना पुलिस को मिलने पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी लालता प्रसाद शुक्ला मौके पर पहुंचे और लाश के कपड़ों से मिले कागज और मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस ने शिनाख्त कराई।

मौैके पर पहुंचे मुलायम सिंह यादव के पुत्र विनोद सिंह यादव व भाई राजेश सिंह ने बताया ने कि वह शनिवार को सुबह घर से खेत जाने के लिए कहकर निकले थे। तब से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। काफी पता करने पर बताया गया कि खेत के आसपास कुछ लोग पहले से घात लगाए बैठे थे और वह उनको गाड़ी में जबरन बैठाकर ले गए। और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। लाश को फफूंद इलाके पर फेंक गए।

मुलायम के पुत्र और भाई का आरोप है कि हमलावरों ने प्रधानी के चुनाव की रंजिश के चलते उनके पिता व भाई की गोली मारकर हत्या की है। हालांकि इस मामले में उन्होंने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष फफूंद दिनेश कुमार ने बताया कि अभी मृतक पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed